गाज़ियाबाद

Ghaziabad: तीन दिन में कोरोना वायरस का कोई केस नहीं आया सामने, 547 की रिपोर्ट का इंतजार

Highlights: -अभी तक कोई नया केस भी सामने नहीं आया है -एक केस मैक्स हॉस्पिटल के चिकित्सक का सामने आया है -जिनका उपचार मैक्स में ही किया जा रहा है
2 min read
Feature image

गाजियाबाद। जनपद में लोगों को लिए राहत भरी खबर है। कारण, पिछले 3 दिन में एक भी कोरोना का पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। हालांकि अभी तक 547 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पहले यह सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे जाते थे। लेकिन अब कुछ समय से यह सैंपल नोएडा भेजे जा रहे हैं। वहां ज्यादा लोड होने के कारण अभी रिपोर्ट देरी से प्राप्त हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग का भी कहना है कि रिपोर्ट देरी से आने के कारण इलाज करने में भी अभी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि समय से रिपोर्ट आ जाए तो मरीजों का इलाज प्रॉपर ढंग से किया जा सकता है।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि गाजियाबाद में पिछले 3 दिनों में जो भी रिपोर्ट आई है, उनमें कोई भी कोरोना संदिग्ध नहीं पाया गया है और अभी तक कोई नया केस भी सामने नहीं आया है। एक केस मैक्स हॉस्पिटल के चिकित्सक का सामने आया है। जिनका उपचार मैक्स में ही किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य कोई भी केस सामने नहीं आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 की जांच के लिए सैंपल पहले दिल्ली भेजे जाते थे। तो तीसरे दिन उसकी रिपोर्ट मिल जाती थी। लेकिन अब कुछ समय से यह सैंपल नोएडा भेजे जाते हैं अभी 547 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

उन्होंने कहा किसी कारणवश यहां से रिपोर्ट आने में देरी हो रही है। यदि समय पर रिपोर्ट आ जाए तो मरीजों का इलाज करने में आसानी होगी। हालांकि इस बारे में केंद्रीय राज्य परिवहन मंत्री एवं गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह के द्वारा भी यह स्वीकार किया गया है कि संसाधनों की वास्तव में कमी है। लेकिन उन्होंने कहा कि अभी जो भी कमी दिखाई दे रही है ।उसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। जनरल वीके सिंह ने कहा कि नोएडा में एक साथ ज्यादा लोड होने के कारण यहां की रिपोर्ट आने में थोड़ी देरी हो रही है। लेकिन जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा।

Updated on:
16 Apr 2020 07:10 pm
Published on:
16 Apr 2020 07:01 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी