गाज़ियाबाद

ओमिक्रोन की दहशत, बुखार की मामूली शिकायत पर हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं मरीज

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अनुराग भार्गव ने बताया कि ओमिक्रोन की मुख्य पहचान यह है कि इसमें मरीज काफी कमजोर हो जाता है।
2 min read
gzb.jpg

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में सर्दी बढ़ने के साथ-साथ सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज बड़ी संख्या में अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। सबसे बड़ी मुश्किल इस बात की है कि ज्यादातर लोग मामूली बुखार को लेकर काफी खौफ में अस्पताल पहुंच रहे हैं। लोगों को लगता है कि कहीं उन्हें कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रोन की शिकायत तो नहीं है। अस्पताल में सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया जाता है और उनका उपचार शुरू कर दिया जाता है।

वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रोन से बेहद सावधानी की आवश्यकता तो जरूर है, लेकिन इसे लेकर पैनिक ना हो, क्योंकि हर खांसी जुकाम बुखार वाले को कोरोना नहीं होता। यदि तबीयत बिगड़ती है तो निश्चित तौर पर उपचार कराना चाहिए। इस बारे में हमने सरकारी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से बात की। जिन्होंने ओमीक्रोन को पहचानने का सही तरीका बताया। उन्होंने बताया कि एक राहत की बात यह है कि प्रदूषण का लेवल कम हुआ है। जिसके चलते अस्पतालों में बच्चों की संख्या कम हुई है।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अनुराग भार्गव ने बताया कि ओमिक्रोन की मुख्य पहचान यह है कि इसमें मरीज काफी कमजोर हो जाता है। उसे कोई काम करने की हिम्मत नहीं होती। दूसरा लक्षण यह है कि उसमें स्ट्रैची थ्रोट हो जाता है। जब तक यह सिम्टम्स ना हो तब तक ओमिक्रोन नहीं कहा जा सकता है। हालांकि जिला अस्पताल में आने वाले हर मरीज का कोरोना टेस्ट जरूर करवाया जाता है।

उन्होंने कहा की टेस्ट में अगर सीटी वैल्यू 10 से 12 जाती है तभी रिपोर्ट ओमिक्रोन की तरफ इशारा करती है। हालांकि उन्होंने यह कहा कि यह हेल्दी सीजन है, जिसके चलते बच्चों की संख्या कम हुई है। एडमिट होने वाले मरीजों की संख्या भी पहले की तुलना में कम हुई है।

Published on:
14 Dec 2021 04:54 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी