गाज़ियाबाद

यूपी के इस जिले में फिर इमारत ने ले ली एक की जान, दो गंभीर रूप से घायल

-लोनी इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत के लेंटर गिरने से तीन मजदूर दब गए। -दो मजदूरों को तो स्थाई लोगों ने निकाल लिया, लेकिन तीसरे मजदूर के लिए एनडीआरएफ को बुलाना पड़ा।

less than 1 minute read
यूपी के इस जिले में फिर इमारत ने ले ली एक की जान, दो गंभीर रूप से घायल

गाजियाबाद। जनपद में इमारतों के गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं लेे रहा। जिसके चलते लोगों की जान भी जा रही है। ऐसा ही एक मामला रविवार को सामने आया है। जिसमें निर्माणाधीन इमारत के लेंटर में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, लोनी इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत के लेंटर गिरने से तीन मजदूर दब गए। दो मजदूरों को तो स्थाई लोगों ने निकाल लिया, लेकिन तीसरे मजदूर के लिए एनडीआरएफ को बुलाना पड़ा। एनडीआरएफ के आते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ और तीसरे मजदूर को निकालने की जद्दोजहद शुरू की गई। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद मजदूर को निकाल लिया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

बता दें कि गाजियाबाद में लगातार इस तरह के हादसे होते रहे हैं। इससे पहले गाजियाबाद के डासना आकाश नगर में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। जिसमें लगभग 8 लोगों की मौत हो गई थी। उसके बावजूद भी लगातार इस तरह के हादसों में किसी तरह की रोकथाम नहीं हो रही है।

Published on:
10 Mar 2019 07:11 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कैश वैन लूटने वाले दो अपराधी ढेर, पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी

‘वीडियो पुलिस को भेजी तो जिंदा गाड़ दूंगा’, गाजियाबाद में दबंगों ने युवक को घर से खींचकर पीटा, युवक आईसीयू में भर्ती

मुख्तार अंसारी की पत्नी को खोजने तैय्यब पालकी के घर क्यों पहुंची पुलिस? जानिए दोनों परिवारों के बीच संबंध

5 निकाह और 2 हलाला, हिंदू बनकर दोस्ती की, फिर 25 साल बड़े आदमी से कराई शादी, महिला ने सुनाई दर्दनाक कहानी

गैस सिलेंडर दिलाने के बहाने खेत में ले गया पड़ोसी, फिर दोस्त संग किया गैंगरेप; वीडियो बनाकर 2 दिन तक किया ब्लैकमेल