
बुलंदशहर हिंसा मामले में सामने आया एक आैर वायरल वीडियो, शहीद इंस्पेक्टर सुबोध करते दिखे ये काम-देखें वीडियो
बुलंदशहर।बुलंदशहर में गोवंश के शव मिलने की सूचना पर भड़की हिंसा में इंस्पेक्टर के शहीद होने के साथ ही एक अन्य शख्स की मौत हो गर्इ थी। तीन माह बाद इस मामले से संबंधित एक आैर डेढ़ मिनट का वीडियो सामने आया है।इस वीडियो में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार समेत दूसरे इंस्पेक्टर आैर पुलिसकर्मी भी दिख रहे हैं।इनके बीच इंस्पेक्टर सुबोध कुमार बोल बोलकर शिकायत लिखाते नजर आ रहे है।
यह वीडियो आया सामने शहीद इंस्पेक्टर करते दिख रहे ये काम
जानकारी के अनुसार बुलंदशहर बवाल के तीन माह बाद रविवार को मामले से जुड़ा एक आैर वीडियो सामने आया हैं।रविवार को चिंगरावठी पुलिस चौकी का एक वीडियो और सामने आई हैं।डेढ़ मिनट के इस वीडियो में कुछ लोग शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के साथ एफआर्इआर लिखवाते हुए दिखार्इ दे रहे हैं। वीडियो में दिखा रहा है कि इंस्पेकटर बीच बीच में उन्हें बता रहे कि यह लिखें।साथ ही एक शख्स शिकायत लिखकर दे रहा है।डेढ़ मिनट का यह वीडियो 3 दिसंबर करीब 12:00 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस इस वीडियो को अपने जांच में शामिल करने के लिए दावा कर रही है।
बता दें कि 3 दिसंबर 2018को बुलंदशहर के स्याना में गोवंश मिलने की सूचना पर हिंसा भड़क गर्इ थी। इस पर लोगों ने हंगामा करने के साथ ही सड़क जाम करने के साथ ही पुलिस पर पथराव कर दिया। इस हंगामे में स्याना कोतवाली प्रभारी रहे शहीद सुबोध सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गर्इ थी। इसके साथ ही सुमित नाम के शख्स की भी गोली लगने से मौत हो गर्इ थी। इस मामले में लगातार कई वीडियो सामने आए। जिसके आधार पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई भी की थी। और अब तक पुलिस इस मामले में 39 लोगों को जेल भेज चुकी है। वहीं अभी एसआईटी की टीम जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस इस वीडियो को अपने जांच में शामिल करने के लिए दावा कर रही है।
Updated on:
10 Mar 2019, 5:20 PM IST
Published on:
10 Mar 2019, 5:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.