गाज़ियाबाद

High Security Number Plate: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने वालों को मिलेगा वाहन का मनचाहा नंबर

High Security Number Plate: वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए आरटीओ विभाग लोगों को तरह-तरह से प्रोत्साहित कर रहा है। इसी कड़ी में अब उन वाहन चालकों को मनचाहा रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा जो अपने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएंगे। नया वाहन खरीदने के बाद आरटीओ में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए जरूरी खानापूर्ति करने के बाद वाहन स्वामी को उसका मनचाहा नंबर दिया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Nov 2021, 11:52 AM IST
high_security_number.jpg

High Security Number Plate: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर चल रहे अभियान में आरटीओ विभाग ने एक और स्कीम जोड़ दी है। ये उन वाहन स्वामियों के लिए है जो कि नया वाहन खरीद रहे हैं और रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए आरटीओ में आवेदन कर रहे हैं। बता दे कि वाहन स्वामी हमेशा चाहते हैं कि उसके वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर आकर्षक हो। अब इसे पाना गाजियाबाद के लोगों के लिए आसान होगा।

आरटीओ गाजियाबाद बीके सिंह ने बताया कि अगर वाहन स्वामी मनचाहा रजिस्ट्रेशन वाहन नंबर चाहता है तो उसके लिए उसे वाहन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवानी होगी। हाई सिक्योरिटी प्लेट वालों को ही मनचाहा नंबर दिया जाएगा।

बुकिंग के एक माह के भीतर जारी होंगे वाहन नंबर

आरटीओ विभाग मनचाहे नंबर पाने के लिए आनलाइन बुकिंग की सुविधा प्रदान की हुई है। वीआईपी नंबर ऑनलाइन ही बुक किए जाते हैं। बुकिंग के एक महीने के अंदर नंबर जारी किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण काल से पहले वीआईपी नंबर बुक कराने के लिए लोग पहले से तैयार रहते थे। कई-कई बार तो वीआईपी नंबर जिले में हजार से लाखों में बिका है।

बता दे कि कोरोना काल आने के बाद विभाग ने कीमत कई गुना बढ़ा दी है। ऐसे में लोग कोरोना से वैसे ही परेशान थे, महंगे नंबर लेने से कतराने लगे। आरटीओ ने बताया कि आवेदकों को मनपसंद नंबर लेने के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बुकिंग पहले करवानी होगी। इसके बिना नंबर नहीं दिए जाएंगे।

Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान