24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Board Exams 2022: कक्षा 9वीं और 11वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं ओएमआर शीट पर, जारी हुआ टाइम टेबल

UP Board Exams 2022: यूपी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में इसी माह अर्द्धवार्षिक परीक्षा कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत जिले के कई विद्यालयों में 11 से 15 नवंबर तक परीक्षा शुरू कराने का निर्णय लिया है। जनपद के अधिकांश विद्यालयों ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए टाइम टेबल भी जारी कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 9 Nov 2021, 11:39 AM IST

up_exams.jpg

UP Board Exams 2022: इस बार कक्षा 9वीं और 11वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाए ओएमआर शीट पर आयोजित कराई जाएगी। यूपी बोर्ड मुख्यालय की ओर से ऐसे निर्देश दिए गए हैं। नए पैर्टन के अनुसार लिखित परीक्षा के 70 अंकों के प्रश्नपत्र को दो भागों में बांटा गया है। प्रश्नपत्र के लगभग 30 फीसद अंक यानि 20 अंक का प्रथम भाग बहु विकल्पीय प्रश्न पर आधारित होगा। जिसका उत्तर ओएमआर शीट पर देना होगा।

यह भी पढ़ें : Chhath Puja 2021: सौहार्द्र के चूल्हे पर पकेगा आस्था का प्रसाद, मुस्लिम महिलाएं बना रहीं मिट्टी का चूल्हा

बोर्ड के इस आदेश को लेकर अब विद्यालय नए पैर्टन पर पेपर बनवाने में जुटे हुए हैं। जिन विद्यालयों ने प्रश्नपत्रों का छपवा लिया था। अब उन्हें दोबारा प्रश्नपत्रों को छपवाना पड़ रहा है। दरअसल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अब 70 नंबर के प्रश्नपत्र का दूसरा भाग (लगभग 70 फीसद या 50 नंबर का) वर्णनात्मक प्रश्नों का होगा जिसके उत्तर पूर्व से चली आ रही व्यवस्था के अनुसार पारम्परिक उत्तर पुस्तिकाओं पर दिए जाएंगे।

इन प्रश्नपत्रों में उच्चतर चिंतन कौशल (हाट्स-हायर आर्डर थिंकिंग स्किल्स) से संबंधित सवाल भी रखे जाएंगे। वहीं 70 नंबर के पेपर में 20 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। विद्यार्थियों को एक-एक नंबर के कुल 20 बहुविकल्पीय का जवाब ओएमआर शीट पर देना होगा। जबकि 30 अंक आंतरिक मूल्यांकन पर आधारित होगा।

डीआइओएस डॉ. गिरजेश कुमार चौधरी ने बताया कि सभी विद्यालयों को पहले ही नए पैर्टन से परीक्षा कराने का निर्देश दिया जा चुका है। नए पैर्टन में कुछ खास बदलाव नहीं किया गया है। पहले भी 20 अंकों के बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाते थे। इस बार विद्यालयों को 20 अंकों की परीक्षाएं ओएमआर शीट पर कराने का निर्देश है। इसके पीछे विद्यार्थियों को ओएमआर शीट पर परीक्षा देने का अभ्यास कराना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार सभी विद्यालयों को नवंबर में अर्द्धवार्षिक तथा फरवरी में वार्षिक परीक्षाएं कराने का निर्देश दिया गया है।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : Air Pollution: एनसीआर की प्रदूषित आबोहवा बच्चों से बड़ों तक को कर रही बीमार, ओपीडी में बढ़ी बीमार बच्चों की संख्या

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग