गाज़ियाबाद

यूपी के इस शहर में 2 घंटे तक होती रही ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में मची अफरातफरी

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद घटना की जांच में जुटी पुलिस
less than 1 minute read
firing.jpeg

गाजियाबाद. मोदीनगर कोतवाली इलाके में एक शख्स ने मंगलवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग की इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। फायरिंग का यह दौर रुक-रुक कर करीब 2 घंटे तक चली। हालांकि, किसी को यह पता नहीं चल पाया कि आखिरकार यह फायरिंग किस मकसद से की गई । मामला चाहे जो हो, लेकिन फायरिंग की इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी दी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो आरोपी शख्स फायरिंग करता हुआ साफ तौर पर दिखाई दिया। फिलहाल, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगलवार की देर रात मोदीनगर कोतवाली इलाके की शास्त्री नगर कॉलोनी में एक युवक ने करीब 2 घंटे तक लगातार फायरिंग की। जिसके बाद से आसपास के लोग खौफ के साए में हैं । लोगों का कहना है कि इसकी सूचना जब पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो आरोपियों की पूरी करतूत खुलकर सामने आ गई। फिलहाल, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर आरोपी युवक की तलाश शुरूब कर दी है । सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि यह शख्स किस तरह से बार-बार फायरिंग कर रहा है । बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला शख्स कोई फौजी है, लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल, पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Published on:
12 Mar 2020 01:04 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी