गाज़ियाबाद

Petrol Diesel Price: कच्चे तेलों के साथ पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी गिरावट, जानिये अपने शहर के रेट

Highlights - अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट का दौर जारी - इस साल 9 जनवरी को यूपी में सबसे सस्ते थे Petrol Diesel Price

2 min read
Feature image

गाजियाबाद. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट का दौर जारी है, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। घरेलू बाजार (Domestic Market) में आज पेट्रोल-डीजल की दर (Petrol Diesel Price) में मामूली कमी देखने को मिली है। सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने के बाद बुधवार के मुकाबले पेट्रोल 17 पैसे तो डीजल 20 पैसे सस्ता बिक रहा है। हालांकि एक दिसंबर से लेकर अब तब प्रति लीटर पेट्रोल एक रुपया तो डीजल दो रुपए तक महंगा हो गया है।

गाजियाबाद की बात करें तो यहां 10 दिसंबर को पेट्रोल (Petrol Price) 83.26 रुपए प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है। जबकि डीजल (Diesel Price) 73.81 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि एक दिसंबर को यहां पेट्रोल 82.87 और डीजल 72.43 रुपए प्रति लीटर था। बता दें कि इस साल सबसे सस्ता पेट्रोल 9 जनवरी को यहां मात्र 68.47 रुपए प्रति लीटर था। जबकि डीजल 9 जनवरी को सबसे सस्ता 61.61 रुपए प्रति लीटर की दर से बेचा गया था। उसके बाद से पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ाेतरी देखी जा रही है।

महानगरों में तेल के भाव

महानगरों की बात करें तो 10 दिसंबर को दिल्ली में पेट्रोल के भाव 83.71 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम कल के भाव 73.87 रुपए प्रति लीटर हैं। वहीं मुंबई में पेट्रोल के दाम 90.34 रुपए तो डीजल 80.51 रुपए प्रति लीटर है। जबकि कोलकाता में पेट्रोल के भाव 85.19 रुपए तो डीजल के दाम 77.44 रुपए हैं। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल के दाम 86.51 रुपए तो डीजल के दाम 79.21 रुपए हैं। वहीं, बेंगलुरु में पेट्रोल के दाम 86.51 रुपए तो डीजल के दाम 78.31 रुपए प्रति लीटर हैं।

जानिए यूपी के प्रमुख शहरों में 10 दिसंबर को पेट्रोल के रेट

गाजियाबाद 83.26
नोएडा 83.56
मेरठ 83.51
आगरा 83.56
लखनऊ 83.43
वाराणसी 83.56
बरेली 83.55
प्रयागराज 83.86
कानपुर 83.51

जानिए यूपी के प्रमुख शहराें में 10 दिसंबर को डीजल के रेट

गाजियाबाद 73.81
नोएडा 74.16
मेरठ 74.10
आगरा 74.15
लखनऊ 74.03
वाराणसी 74.18
बरेली 74.16
प्रयागराज 74.54
कानपुर 74.10

Published on:
10 Dec 2020 04:31 pm
Also Read
View All
Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो

कमर कस लो, मैं तिहाड़ जेल से बाहर आ गया हूं, सलीम वास्तविक का वीडियो वायरल

सोनिया मर्डर केस में बड़ा मोड़: कातिलों को दबोचने के लिए होगा DNA टेस्ट, क्राइम सीन होगा रिक्रिएट

सूर्या चौहान हत्याकांड: तेरहवीं पर उमड़ा जनसैलाब, मां ने कहा- आरोपियों को कभी जेल से बाहर न आने दिया जाए

बकरीद पर मारे गए सूर्या चौहान की तेरहवीं आज, सुरक्षा के घेरे में कार्यक्रम; हिंदू संगठनों की बढ़ी मौजूदगी, गाजियाबाद का मामला