गाज़ियाबाद

600 करोड़ के PWD घोटाले के आरोपी त्रिपुरा के पूर्व मुख्य सचिव वाईपी सिंह को किया गया गिरफ्तार

त्रिपुरा पुलिस ने थाना इंदिरापुरम इलाके से किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
photo6221996268926904733.jpg

गाजियाबाद. 600 करोड़ के पीडब्ल्यूडी घोटाले के आरोपी त्रिपुरा के पूर्व मुख्य सचिव वाईपी सिंह को गाज़ियाबाद से त्रिपुरा पुलिस ने थाना इंदिरापुरम इलाके से गिरफ्तार किया गया है। आपको बताते चलें कि त्रिपुरा के पूर्व मंत्री और करोड़ों रुपए के लोक निर्माण विभाग के घोटाले के आरोपी बादल चौधरी और पीडब्ल्यूडी के पूर्व मुख्य अभियंता सुनील भौमिक पूर्व प्रधान सचिव वायपी सिंह के अलावा कई लोगों को 640 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोपी माना गया था।

इसमें से बादल चौधरी की गिरफ्तारी पहले हो चुकी थी, जिन्हें बाद में जमानत मिल गई, लेकिन इसी आरोप में पूर्व मुख्य सचिव वाईपी सिंह वांछित चल रहे थे। उन्हें सोमवार को गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में गिरफ्तार किया गया है। त्रिपुरा की अगरतला क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम वाईपी सिंह को अगरतला ले गई, जिन्हें त्रिपुरा की अदालत में पेश किया जाएगा।

Published on:
17 Feb 2020 08:14 pm