गाज़ियाबाद

नशे के कारोबार में लिप्त एक महिला समेत 5 गिरफ्तार, ₹40 लाख का गांजा बरामद

Highlights: -चेकिंग के दौरान संदिग्ध दिखने पर कार को रोककर की गई चेकिंग -गांझा सप्लाई किए जाने में इस्तेमाल कार व मोटरसाइकिल भी बरामद -पुलिस ने पाचों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
2 min read
img-20210308-wa0023.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गाजियाबाद। जनपद की शहर कोतवाली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान नशे के कारोबार में लिप्त एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड करते हुए एक महिला समेत कुल 5 लोगों को धर दबोचा है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 40 लाख रुपए की कीमत का 150 किलोग्राम गांजा एवं अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। साथ ही नशीले पदार्थ की सप्लाई में इस्तेमाल किए जाने वाली एक कार और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि गाजियाबाद में अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। जिसके चलते शहर कोतवाली पुलिस ने सिविल लाइन के साजन कट चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक शिफ्ट डिजायर कार संदिग्ध दिखाई दी। पुलिस के द्वारा सघन चेकिंग की गई तो कार के अंदर करीब 150 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ और गाड़ी में सवार एक महिला समेत चार अन्य अभियुक्त भी गिरफ्तार किए गए। इनसे गहन पूछताछ की गई तो पता चला कि यह लोग तेलंगना राज्य से कम कीमत पर गांजा लाकर दिल्ली एनसीआर में ऊंचे दामों में सप्लाई करने का काम करते हैं और जिस गाड़ी में गांजा लाया जाता था। उस पर गलत नंबर की प्लेट लगाकर रखते थे एक राज्य से दूसरे राज्य में आते ही समय उस राज्य व जनपद का रजिस्ट्रेशन नंबर बदल लेते थे। जिससे चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर खतरा कम होता है।

उन्होंने बताया कि गांजा ट्रांसपोर्टेशन करते समय यह लोग चार पहिया वाहनों के पीछे वाली सीट और डिग्गी के नीचे और बीच में मॉडिफाई कर वहां जगह बनाते हुए गांजा उसी में छुपा कर रखते थे। जिससे चेकिंग के दौरान डिग्गी के अंदर कोई पकड़ ना पाए बहरहाल पुलिस ने इस बार सघन चेकिंग के दौरान इस गैंग के सदस्य परमार्थ पुत्र शिवनारायण, सतीश पुत्र सूबेदार, रामबाबू साह पुत्र विनोद शाह, सुग्रीव ठाकुर पुत्र स्वर्गीय मुन्नी और इनके अलावा एक रेनू पत्नी सुग्रीव नाम की महिला भी गिरफ्तार की गई है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि जब सप्लाई करने जाते हैं तो महिला का सहयोग लिया जाता है। ताकि पुलिस को शक ना हो सके। इस गैंग के सदस्यों से बरामद किए गए गांजे की बाजार में कीमत करीब ₹40 लाख आंकी जा रही है।

Published on:
09 Mar 2021 01:21 pm
Also Read
View All
UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप