गाज़ियाबाद

ट्रक में लाखों रुपये की शराब भरकर की जा रही थी तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार- देखें वीडियो

Highlights पिछले काफी समय से शराब की तस्करी कर रहा था आरोपी पुलिस ने आरोपी से बरामद की लाखों रुपये की शराब शराब तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
less than 1 minute read
wine
illegal wine,illegal wine,,,,

गाजियाबाद। जिले में चलाए जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध अभियान में शुक्रवार की बीती रात आबकारी विभाग व इंदिरापुरम पुलिस ने एनएच 9 के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से शराब की 76 पेटियां बरामद की हैं। आरोपी पिछले काफी समय से तस्करी धंधे में लिप्त था।

शराब तस्कर के बारे में जानकारी देते एएसपी केशव कुमार एएसपी केशव कुमार ने बताया कि एसएसपी सुधीर सिंह के निर्देशन के विरुद्ध चलाए जा रहे अवैध शराब अभियान में इंदिरापुरम पुलिस ने एक विशाल नाम के शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले काफी समय से इंदिरापुरम गाजियाबाद डासना जैसे इलाकों में हरियाणा बल्लमगढ़ से शराब लाकर तस्करी किया करता था। पुलिस ने शराब तस्कर के कब्जे से क्षेत्र शराब की पेटियां एक छोटा हाथी वाहन बरामद की है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया शराब तस्कर मूलरूप से ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है और पिछले काफी समय से यह इस गोरखधंधे में लिप्त था, लेकिन मुखबिर की सूचना पर इस बार इसे धर दबोचा गया है।

Published on:
24 Nov 2019 02:09 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी