गाज़ियाबाद

Ghaziabad : बुलेट रानी शिवांगी डबास ने महिला सिपाही से की बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर बुलेट रानी के नाम से मशहूर शिवांगी डबास और महिला पुलिस कांस्टेबल के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि शिवांगी ने गलत दिशा से गाड़ी चलाते हुए एक महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी की है। गाजियाबद की मधुबन बापूधाम पुलिस ने शिवांगी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Ghaziabad : बुलेट रानी शिवांगी डबास ने महिला सिपाही से की बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही गिरफ्तार।

सोशल मीडिया पर मशहूर रहने वाली गाजियाबाद की खुद को बुलेट रानी कहने वाली शिवांगी डबास और पुलिस के बीच हाथापाई का वीडियो सामने आया है। शिवांगी पर आरोप है कि वह गलत दिशा से गाड़ी में आ रही थी। इसी दौरान उनकी गाड़ी एक महिला पुलिसकर्मी की स्कूटी से टच हो गई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पहले शिवांगी ने महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी की, जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मी भी आ गए। बाद में शिवांगी ने आरोप लगाया कि जब वह वीडियो बना रही थी तो पुलिसकर्मी ने उनके मोबाइल कैमरे पर हाथ मारा था। उससे जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस के मुताबिक, मामले में शिवांगी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। मधुबन बापूधाम पुलिस ने शिवांगी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि शिवानी डबास खुद को बुलेट रानी कहलाना पसंद करती हैं और उनके सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स भी हैं। जानकारी के मुताबिक, शिवांगी डबास अपने किसी मित्र के साथ कार में सवार होकर विपरीत दिशा में आ रही थी। इसी दौरान एक महिला कांस्टेबल भी अपनी स्कूटी से जा रही थी। इसी बीच उनकी कार महिला कांस्टेबल की स्कूटी से टच हो गई। इस पर महिला कांस्टेबल ने शिवानी को धमकाया। वहीं शिवांगी पर आरोप है कि उन्होंने महिला कांस्टेबल के साथ बदसलूकी करते हुए हाथापाई की। इतना ही नहीं दोनों के बीच काफी कहासुनी भी हुई। इस दौरान किसी ने एक वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने गिरफ्तार

मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के थाना अध्यक्ष मुनेश कुमार ने बताया कि महिला कांस्टेबल ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर शिवांगी डबास के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और यातायात नियमों का उल्लंघन किए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

बेहद मशहूर है गाजियाबाद की बुलेट रानी

बता दें कि शिवांगी डबास सोशल मीडिया पर बेहद मशहूर हैं। उनकी तरह-तरह की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं और उनके लाखों फॉलोवर्स भी हैं। शिवांगी का बुलेट पर सवार होकर स्टंटबाजी का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। तभी से शिवांगी को गाजियाबाद की बुलेट रानी भी कहा जाता है, लेकिन अब गाजियाबाद की बुलेट रानी पुलिस की गिरफ्त में है।

Published on:
29 Aug 2022 12:02 pm
Also Read
View All
‘ससुर पीछे नहीं खींचते तो चेहरा झुलस जाता’, ‘आंखों के सामने जल गया पूरा घर’, उन 45 मिनटों के खौफ की दास्तान

गाजियाबाद की सोसाइटी में भीषण आग: 9वीं से 11वीं मंजिल तक धधके 10 फ्लैट, कई परिवारों का सबकुछ राख

गाजियाबाद: गौर ग्रीन सोसाइटी की 3 मंजिलों में लगी भीषण आग; 8वें फ्लोर से शुरू हुआ तांडव 11वें तक पहुंचा, CM योगी ने दिए निर्देश

EX मुस्लिम सलीम वास्तिक के मामले में बड़ा खुलासा! फिल्म के लिए ले चुका था 15 लाख; शामली के अलावा भी 2 जिलों से कनेक्शन

26 सालों तक छिपा रहा, EX मुस्लिम सलीम वास्तिक को एक गलती ने पकड़वाया, शामली के खूंखार की इनसाइड स्टोरी