गाज़ियाबाद

भारत में बिना पासपोर्ट आए इस विदेशी ने एेसे खड़ी कर दी करोड़ों की संपत्ति, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस आरोपियों की प्राॅपर्टी के दस्तावेज खंगालने में जुटी
2 min read
• •
Updated: 29 May 2018, 9:15 PM IST
ghaziabad news
भारत में बिना पासपोर्ट आए इस विदेशी ने एेसे खड़ी कर दी करोड़ों की संपत्ति, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद।एनसीआर के महानगर गाजियाबाद में पुलिस ने एेसे विदेशियों को गिरफ्तार किया है।जो बिना पासपोर्ट ही भारत की सीमा में घुस गये। इतना ही नहीं आरोप है कि उसने यहां फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रुपये की संपत्ति खरीदकर अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। यहीं वजह है कि दिल्ली एनसीआर के इलाके इनके लिए मुख्य रूप से ठिकाना बन गए हैं। मंगलवार को एक बार फिर से कवि नगर पुलिस ने 3 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है कि कैसे यह भारत की सीमा में दाखिल हुए। पुलिस को खबर मिली है कि हजारों की संख्या में बांग्लादेशी एनसीआर के इलाकों में ठिकाना तलाश रहे हैं।

फर्जी दस्तावेजों पर फ्लैट लेकर रहा था ये विदेशी

पुलिस के मुताबिक इन तीनों की पहचान बांग्लादेश निवासी आलम शेख,नजरुल इस्लाम और आलम हुसैन हैं। इनमें से नजरुल इस्लाम ने बिसरख में एक बड़ा प्लॉट खरीद रखा था।जिस पर एक बड़ी कोठी बना रखी थी। उसी कोठी के एड्रेस पर इसने अब तक सैकड़ों लोगों के पहचान पत्र बनवाए हैं। यहीं नहीं नजरुल खुद गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके की एक सोसाइटी में रह रहा था।जो बेहद हाईप्रोफाइल है। उस सोसाइटी में भी इसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ही फ्लैट लिया हुआ था।

पुलिस संपत्ति का पता लगाने में जुटी

पुलिस जांच में जुटी है कि इसने कहां-कहां संपत्ति बनाई है। यही नहीं पुलिस उन लोगों की भी तलाश कर रही है।जिनको इसने फर्जी दस्तावेज (आईडी प्रूफ) बनावा कर दिए हैं। पुलिस को शक है कि बांग्लादेशियों को भारत में लाने के बाद नज़रुल उनके फर्जी दस्तावेज बनाकर उन्हें यहां की कोई पहचान दिलवाने का काम कर रहा था और लंबे समय से यह काम चल रहा था। हालांकि नजरूल ने पुलिस को बताया है कि वह आसानी से बांग्लादेश का बॉर्डर पार करके बिना पासपोर्ट ही भारत आ गया था।

Updated on:
29 May 2018, 9:15 PM IST
Published on: