गाज़ियाबाद

होली से पहले गाजियाबाद की सड़कों पर दिखा ऐसा नजारा, लोगों में मची हलचल

शहर मुख्य बाजारों में किया गया फ्लैग मार्च
less than 1 minute read
police.jpg

गाजियाबाद. होली के मद्देनजर गाजियाबाद शहर के कोतवाली क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट शिव प्रताप शुक्ला के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च का दौरान मुख्य बाजार घंटाघर, सब्जी मंडी, रमते राम रोड होते हुए डासना गेट, चौपला मंदिर और नवयुग मार्केट तक चला। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र चौहान और शहर कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह और तनुज गंभीर भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों को बांटे मोबाइल
इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट शिव प्रसाद शुक्ला ने कहा कि होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। शहर के सभी मुख्य स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी किसी भी तरह की अशांति न फैला पाए । उन्होंने कहा कि सभी इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है और खासतौर से हुड़दंग करने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है । किसी भी हाल में शहर का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा । उन्होंने कहा यदि कोई शख्स ऐसा पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि इसी बात को ध्यान में रखते हुए रविवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसके अलावा सिटी मजिस्ट्रेट ने स्थानीय लोगों से भी यह अपील की, होली का त्यौहार शांति सौहार्द के साथ मनाया जाए। यदि किसी तरह की कोई परेशानी महसूस होती है तो तत्काल प्रभाव से स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किया जाए।

Published on:
08 Mar 2020 07:18 pm
Also Read
View All
देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी