गाज़ियाबाद

रजवाहे के अंदर इस हाल में मिला युवक की मच गय हड़कंप, देखते ही हैरान रह गई पुलिस

मुख्य बातें घंटों बाद भी नहीं हो सकी पहचान पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच
less than 1 minute read
ghzb.jpg

गाजियाबाद। मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र के कद्राबाद गांव के पास अचानक उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जब लोगों ने वहां रजबाहे में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। जैसे ही यह सूचना आसपास के लोगों को मिली, तो लोगों का जमावड़ा मौके पर लग गया। मृतक की पहचान किए जाने का प्रयास किया। इसकी सूचना आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

घंटों बाद भी नहीं हो सकी पहचान

क्षेत्राधिकारी काशी प्रसाद मिश्रा ने बताया कि थाना मोदीनगर पुलिस को सूचना मिली कि कद्राबाद गांव के पास रजबाहे में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को देखा तो मृतक के गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष आंकी जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन काफी प्रयास किए जाने के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। लेकिन शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि उसकी हत्या कर यहां शव को ठिकाने लगाया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मृतक की शिनाख्त किए जाने के प्रयास किए जा रहेे हैं।

Published on:
01 Sept 2019 07:05 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी