गाज़ियाबाद

जातीय टकराव के बाद आनन-फानन में लिया बड़ा फैसला, इनकी सुरक्षा में तैनात गनर हटाया

Highlights: -24 अगस्त को सिहानी गेट में हुए रोडरेज के बाद लोगों के बीच जातीय टकराव हुआ था -इस मामले में रविवार 14 सितंबर को मीटिंग की गई -जिसमें जमकर हंगामा, मारपीट और फायरिंग हुईa
2 min read
cmyogi.jpg
पुलिस अभिरक्षा में विचाराधीन बन्दियों को दी जाने वाली खुराक की धनराषि में वृद्धिः

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार के बनने के बाद एक तरफ विपक्षी पार्टियां जमकर लगातार घेरने में जुटी है तो वहीं सरकार अपने कार्यों के आधार पर लोगों को लुभाने में जुटी है। इस सबके बीच डासना में हुए जातीय टकराव के बाद हुए हंगामे के दूसरे दिन जिलाधिकारी व एसएसपी द्वारा मंदिर पहुंचकर मौके का जायजा लिया गया।

इस दौरान एसएसपी सुधीर चौधरी ने महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती की सुरक्षा में लगे गनर को भी वापस लेने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही पुलिस इस मामले में आरोपित महंत व उनके साथी अनिल यादव की तलाश कर रही है। इस मामले में एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि एक टीम बम्हैटा में तैनात की गई है जो लोगों पर नजर रख रही है। इसके साथ ही नोएडा पुलिस को भी उनके क्षेत्र में अलर्ट रहने के लिए पत्र लिखा गया है। एसपी ने बताया कि हंगामे के बाद लोगों को चेतावनी जारी की गई है कि वह कोई भी मीटिंग इस मामले में नहीं करेंगे। हंगामा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इस मामले में महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती के पक्ष में आरडीसी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने इस केस में फंसाने के आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर के बाहर हंगामा करने वालों को पकड़ने की जगह पुलिस उनको फंसा रही है। उल्लेखनीय है कि गत 24 अगस्त को सिहानी गेट में हुए रोडरेज के बाद नोएडा और गाजियाबाद के गांवों के लोगों के बीच जातीय टकराव हुआ था। वहीं इस मामले में रविवार 14 सितंबर को मीटिंग की गई। जिसमें जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद लोगों में मारपीट और फायरिंग हुई। पुलिस ने इस मामले में महंत, अनिल यादव और 100 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।

Updated on:
17 Sept 2019 03:39 pm
Published on:
17 Sept 2019 03:37 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी