गाज़ियाबाद

जागरण दिखाने लाए शख्स ने बच्ची के साथ की घिनौनी हरकत, पब्लिक ने उतारा मौत के घाट

ट्रोनिका सिटी के चमन विहार इलाके में युवक ने दिया वारदात को अंजाम  
2 min read
crime

गाजियाबाद। महानगर गाजियाबाद में एक बार फिर से मानवता शर्मशार हो गई है। लोनी के चमन विहार इलाके में माता के जागरण से घर छो़ड़कर आने के बहाने पडोसी युवक ने आठ साल की बच्ची के साथ में रेप की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची ने घर पहुंचकर आपबीती परिवार के लोगों को बताई। परिवार के लोगों के साथ में आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसकी जमकर पिटाई की। लहुलुहान गंभीर हालत में आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंचनामे के बाद में पुलिस ने आरोपी शख्स के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रफ्तार का कहरः डिवाईडर बना रहे मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, महिला समेत दो की मौत
चमन विहार कालोनी के लोग हर साल सामूहिक माता की चौकी का आयोजन करते है। जितेन्द्र (28 ) अपनी पत्नी और बच्चों के साथ में पड़ोसी की आठ साल की बच्ची को जागरण दिखाने के लिए ले गया। रात में करीब एक बजे आरोपी अपनी पत्नी से बच्ची को वापिस घर छोड़कर आने की बात कहकर निकला और अपनी झुग्गी में ले जाकर उसके साथ में रेप की वारदात को अंजाम दिया। मासूम जैसे तैसे अपने घर पहुंची और आपबीति परिवार के लोगों को बताई। इसके बाद में आसपास के लोगों के साथ में परिवार के लोगों ने जितेन्द की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। वहां उसे मृत बता दिया गया।

बेटी के हत्यारों की गिरफ्तारी ना होने से नाराज पिता ने किया आत्मदाह का प्रयास
ट्रोनिका सिटी थाना इंचार्ज रोंजत त्यागी ने बताया कि चमन विहार इलाके में जागरण में आई मासूम के साथ में रेप की वारदात को अंजाम देने वाले शख्स को पब्लिक ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मामले की जांच की जा रही है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
31 Mar 2018 01:01 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी