Cold in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। गलन के साथ-साथ कोहरे ने भी मुसीबत खड़ी कर रखी है। इसी बीच मौसम विभाग ने जनवरी में बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है।
विक्षोभ के कमजोर पड़ते ही तेज गलन वाली पछुआ हवाएं लौट आएंगी। ये पछुआ हवा पूरे प्रदेश को भयंकर ठंड की चपेट में ले जाएंगी। सोमवार को दिन का पारा 18.5 डिग्री तक पहुंच गया था।
यूपी में दिन के समय हल्की धूप के बीच पछुआ हवाओं का कहर अभी और बढ़ सकता है। मौसम विभाग के ताजा जानकारी के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम में प्रभावी होने के कारण न्यूनतम पारा और ज्यादा नीचे नहीं जा रहा है। लेकिन इसके हटते ही पछुआ हवाएं अपना कहर दिखाएंगी और गलन और ज्यादा बढ़ जाएगी। अगले 72 घंटों के भीतर रात का पारा और नीचे जाने की उम्मीद है।
मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अतुल सिंह ने बताया कि शुक्रवार से पछुआ हवाओं की गति बढ़ जाएगी। इसके कारण उच्च हिमालयी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों में भयानक कहर बरपा सकती हैं। उन्होंने बताया कि कोहरा लगातार बना हुआ है, जो सतह से काफी ऊपर है। इस कारण से सूर्य की गर्मी धरती तक विधिवत नहीं पहुंच रही है।
भदोही, बिजनौर, जौनपुर, सुल्तानपुर, बागपत और इनके आस-पास के जिलों में भी शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। भयानक कोहरे के साथ ही ठंडी हवाएं गलन और ज्यादा बढ़ाएंगी।
जनवरी में सामान्य रूप से ठंड में होने वाली बारिश औसत से ज्यादा हो सकती है। इसके लिए मौसम केन्द्र ने पूर्वानुमान जारी किया है। जनवरी में लखनऊ समेत मध्य यूपी के अधिकतर जगहों पार सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। दिसम्बर महीने में पूरे यूपी का पारा लगभग सामान्य रहा। मौसम विभाग ने बताया कि नए साल पर शीत लहर बहुत अधिक समय तक परेशान नहीं करेगी। 3 जनवरी से 7 जनवरी तक बारिश की सम्भावना जताई गई है।
उत्तर प्रदेश के इन 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देखें IMD लखनऊ द्वारा जारी की गई रिपोर्ट: