गाज़ियाबाद

6 बार विधायक रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन, कांग्रेस से लेकर समाजवादी पार्टी में चलता था ‘सिक्का’

6 बार विधायक रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी का निधन हो गया है। लंबे समय से वह बीमार चल रहे थे। 2017 में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था।
less than 1 minute read
Rajpal Tyagi
पूर्व विधायक राजपाल त्यागी का निधन। फोटो सोर्स-X

Rajpal Tyagi Passed Away: उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ राजनेता राजपाल त्यागी का निधन हो गया। 78 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। राज्य के राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर उनके निधन की खबर से दौड़ गई है। गाजियाबाद की मुरादनगर सीट से कई बार त्यागी विधायक रह चुके थे।

लंबे समय से बीमार चल रहे थे राजपाल त्यागी

कद्दावर नेता राजपाल त्यागी के परिजनों की माने तो पिछले कुछ समय से त्यागी बीमार चल रहे थे। आज (शुक्रवार, 18 जुलाई) सुबह उनका निधन हो गया। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनेक पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। राजपाल त्यागी पूरे पांच दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे। वह 6 बार विधायक भी रहे।

कांग्रेस से हुई राजनैतिक सफर की शुरूआत

उन्होंने अपने राजनैतिक सफर की शुरूआत कांग्रेस पार्टी के साथ की। एक बार वह समाजवादी पार्टी से विधायक रहे। इसके बाद वह निर्दलीय विधायक भी चुने गए थे। साल 2017 में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा। राजपाल त्यागी साल 2003 से 2007 तक कैबिनेट मंत्री रहे। मुरादनगर क्षेत्र से विधायक 2008 से 2012 तक त्यागी रहे।

कांग्रेस से गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष थे त्यागी

राजपाल त्यागी कांग्रेस से गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष थे। इसके अलावा वह कांग्रेस से मुरादनगर विधानसभा इलाके के विधायक भी रह चुके थे। इतना ही नहीं बाद में उन्होंने बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) और समाजवादी पार्टी (सपा) से भी विधायक पद का चुनाव लड़ा और उनकी जीत हुई थी। 2 बार वह निर्दलीय विधायक चुने गए।

Updated on:
18 Jul 2025 01:07 pm
Published on:
18 Jul 2025 01:02 pm