
UP पुलिस को मिलेंगे 21 नए IPS अधिकारी। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज
Uttar Pradesh News: नए 21 IPS अधिकारी जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस को मिलने वाले हैं। 21 PPS अधिकारr प्रमोट होने जा रहे हैं। गुरुवार को दिल्ली में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसको लेकर संघ लोक सेवा आयोग के अधिकारियों के साथ विभागीय प्रोन्नति समिति (Departmental Promotion Committee) की बैठक में सहमति जताई।
हालांकि, सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में 4 PPS अफसरों के नाम पर विचार नहीं हुआ। बीते दिनों 22 PPS अधिकारियों को IPS संवर्ग में प्रमोट करने का प्रस्ताव गृह विभाग ने आयोग भेजा था। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद की मौजूदगी में आयोजित DPC में 21 अधिकारियों को प्रमोट करने पर सहमति गुरुवार को बनी।
अब इनके प्रमोशन की संस्तुति (Recommendation) राष्ट्रपति से की जाएगी। पदोन्नति (Promotion) का शासनादेश राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जारी किया जाएगा। 1996, 1997 और 1998 बैच के अधिकारी इसमें शामिल हैं।
सूत्रों की माने तो DPC में शैलेंद्र श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार, कमल किशोर और सुरेश चंद्र रावत के नाम पर विचार नहीं किया गया। बता दें कि 22 PPS अधिकारियों को IPS संवर्ग में प्रोन्नति पिछले साल की गई थी।
Updated on:
18 Jul 2025, 10:51 AM IST
Published on:
18 Jul 2025, 10:51 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.