बता दें कि हर साल केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता का आयोजन होता है। इससे देश का कौन सा शहर सफाई में किस पायदान है इस बात की जानकारी मिलती है। बीते साल यानी 2024 में शहर की रैंकिंग 17 वें पायदान से फिसलकर 44वें पायदान पर आ गई थी,लेकिन इस बार देश भर में तीसरा स्थान काम में तेजी से सुधार कर नगर निगम ने हासिल किया।