वहीं नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर में कार्यरत कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार के खिलाफ सीनियर अधिकारियों से गलत व्यवहार, महिला कर्मचारियों से अनुचित आचरण और आदेशों की अवहेलना की शिकायतें दर्ज हुई हैं। जांच में सामने आया है कि कई सार्वजनिक कार्यों में उन्होंने रुकावट डाली। मामले में अपर आयुक्त (प्रशासन), सहारनपुर मंडल को जांच अधिकारी अनुशासन एवं अपील नियमावली, 1999 और पुलिस अधिनियम, 1966 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए नियुक्त किया गया है। विभागीय जांच शुरू हो गई है।