गाज़ियाबाद

15 अगस्त के दिन राहुल गांधी और पीएम मोदी के बीच आसमान में होगा ‘महासंग्राम’, देखें वीडियो

2019 लोकसभा चुनाव को देखते हुए बाजारों में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी का क्रेज बढ़ता जा रहा है।
2 min read
modi
15 अगस्त के दिन राहुल गांधी और पीएम मोदी के बीच आसमान में होगा 'महासंग्राम', देखें वीडियो

हापुड़। 2019 लोकसभा चुनाव को देखते हुए बाजारों में भी प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी का क्रेज बढ़ता जा रहा है। वहीं 15 अगस्त और रक्षाबंधन भी पास आ रह हैं। इस बीच लोगों में इस पॉलिटिकल क्रेज को बढ़ाने के लिए अब बाजारों में मोदी पतंग और राहुल गांधी पतंगो की धूम मची हुई है। ऐसा इसलिए है कि इन पतंगों पर मोदी और राहुल गांधी की तस्वीर भी लगी हुई हैं।

जो बच्चों और युवाओं के दिलों को छू रही है और वह इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। पीएम मोदी के फोटो के साथ वाली पतंगों की मांग अधिक है। जिसने खरीदारी में राहुल गाँधी पतंग को पीछे छोड़ दिया है। इन पतंगों पर मोदी और राहुल गांधी की फोटो के साथ महासंग्राम लिखा हुआ, जो युवाओ को काफी पसंद आ रहा है।

बता दें की यूपी के जनपद हापुड़ के बड़े बाजारों में इस वक्त पतंगों की दुकानों पर बच्चों से लेकर युवाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। सभी इन पतंगों के दीवाने हो रहे हैं, क्योंकि इस वक्त हापुड़ में पीएम मोदी और राहुल गांधी की फोटो लगी पतंग बिक रही हैं। पतंगों पर एक तरफ मोदी तो दूसरी तरह राहुल गांधी नजर आ रहे हैं और इन दोनों के बिच में महासंग्राम लिखा हुआ है। जो लोगो के मन को छू रहा है।

दूर-दूर से बच्चे और युवा आकर हापुड़ से पतंग खरीदकर ले जा रहे हैं। पतंगों की दुकानों पर बच्चों से लेकर युवाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। युवाओं के मन को मोदी पतंग इतनी पसंद आ रही है कि दुकानों से अभी तक सैकड़ों पतंगे बिक चुकी हैं। बाजार में इन पतंगों की कीमत 10 रुपये से शुरू है। पतंग की दुकानों पर 8 साल के बच्चे से लेकर बड़े युवा नजर आ रहे हैं। जो अभी से पतंक खरीद कर ले जा रहे हैं। दुकानदार आमिल का कहना है कि मोदी पतंग को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अभी तक कई सौ पतंग बिक चुकी हैं।

Published on:
08 Aug 2018 02:58 pm
Also Read
View All
Student Protest Funding: लोगों ने खुद भेजा राशन, कुछ पैसे खुद लगाए, जुनैद के परिवार ने फंडिंग के आरोपों पर दी सफाई

‘राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से कोई भी वर्ग नहीं लेता’, वंदे मातरम के विरोधियों को पाकिस्तान भेजना चाहिए: MLA नंदकिशोर गुर्जर

गाजियाबाद: सहेली की बर्थडे पार्टी में गई विवाहिता से अनैतिक काम, बीयर पीने के बाद नशे की हालत का उठाया फायदा

नई बुलेरो से गंगा स्नान जा रहे थे, ट्रक से हो गई सीधी टक्कर, तीन की मौत, कई घायल

CJP प्रदर्शन में हिंसा का आरोपी सत्यम पंडित निकला हिस्ट्रीशीटर! कितने मामले हैं दर्ज? पुराने मामलों की भी खुली फाइल