गाज़ियाबाद

गाजियाबाद में ‘डिलीवरी बॉय’ बनकर घुसे लुटेरे: ज्वेलरी शॉप से करोड़ों का सोना-चांदी लूटा, वीडियो आया सामने

यूपी के गाजियाबाद में दिनदाहाड़े हुई लूट से सनसनी फैल गई। सुल्तानपुर की तर्ज पर अंजाम दी गई यह वारदात बेहद फिल्मी अंदाज में हुई। डिलीवरी ब्वॉय वेश में आए हथियारबंद बदमाशों ने गन पॉइंट पर करीब 36 लाख के लाखों के गहने और नगदी लूट ली।

2 min read
यूपी के गाजियाबाद में दिनदाहाड़े हुई लूट। PC: वीडियो ग्रैब

गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र में डिलीवरी बॉय वेश में आए हथियारबंद बदमाशों ने गुरुवार को दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शोरूम में घुसकर गन प्वाइंट पर लाखों के गहने और नगदी लूट ली। लूटपाट की यह घटना ज्वेलरी शोरूम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

ये भी पढ़ें

प्रेमानंद महाराज ने बताया घर के मंदिर में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना आ सकती है दरिद्रता!

डिलीवरी कंपनियों की यूनिफॉर्म में आए बदमाश

बृज विहार में कृष्ण कुमार वर्मा की 'मानसी ज्वेलर्स' नाम से ज्वेलरी की दुकान है। गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दो बदमाश बाइक से दुकान पर पहुंचे। उन्होंने स्विगी और ब्लिंकिट जैसी डिलीवरी कंपनियों की यूनिफॉर्म पहन रखी थी।
जब वे दुकान में घुसे, तब दुकान में कृष्ण कुमार का बेटा शुभम वर्मा और एक कर्मचारी मौजूद था। शुभम वॉशरूम गया था और कर्मचारी काउंटर पर बैठा था।

कर्मचारी को पिस्टल दिखाकर धमकाया

बदमाशों ने अंदर घुसते ही कर्मचारी को पिस्टल दिखाकर धमकाना शुरू कर दिया। इसी दौरान शुभम वापस आ गया। बदमाशों ने उसे भी पिस्टल दिखाकर डराया और मारपीट की।

करीब 20 किलो चांदी, 125 ग्राम सोने के गहने ले गए

इसके बाद दोनों बदमाशों ने दुकान में रखे करीब 20 किलो चांदी, 125 ग्राम सोने के गहने और 20 हजार रुपये नकद दो बैगों में भर लिए। लूट के बाद बदमाश पिस्टल के दम पर शुभम और कर्मचारी को दुकान के बाहर ले गए और बाइक से फरार हो गए।

सिर्फ 6 मिनट में दिया वारदात को अंजाम

बदमाशों के जाने के बाद शुभम ने तुरंत अपने पिता और पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शुभम से पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक, लूट की जानकारी शाम करीब 4 बजे मिली। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पूरी वारदात सिर्फ 6 मिनट में अंजाम दी गई।जांच के लिए दो टीमें बनाई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बदमाशों की बाइक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

बदमाशों की बाइक पर लगी थी फर्जी नंबर प्लेट

जांच में यह भी सामने आया है कि बाइक पर जो नंबर प्लेट लगी थी, वह फर्जी थी। साथ ही बदमाश दिल्ली की ओर से आए थे।सीसीटीवी वीडियो में साफ दिख रहा है कि बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर दुकान में मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी की। घटना का पूरा 6 मिनट का वीडियो सामने आया है, जिसे पुलिस सुराग जुटाने के लिए इस्तेमाल कर रही है।

Published on:
25 Jul 2025 12:08 pm
Also Read
View All
Surya Murder: बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले असद के एनकाउंटर के बाद 3 अन्य आरोपी गिरफ्तार, पकड़े जाने पर कहा- प्लान बनाकर मर्डर किया

गोल्ड मेडल जीतकर घर लौट रहे इंटरनेशनल पैरा रनर की हत्या, जलन में साथी खिलाड़ी ने ही मारी गोली

बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले असद के एनकाउंटर केस में बड़ा अपडेट! पीड़ित परिवार को सौंपा गया चेक

सूर्या हत्याकांड: असद के एनकाउंटर के बाद दहशत, घर छोड़कर भाग गए लोग, 13 फ्लैट पर लटका ताला, सूर्या के घर पर कैसे हैं हालात?

बकरीद के दिन सूर्या की हत्या के बाद असद ने बनाया रील? सोशल मीडिया पर VIDEO हो रहा वायरल