22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

बकरीद के दिन सूर्या की हत्या के बाद आरोपी ने बनाया रील? सोशल मीडिया पर VIDEO हो रहा वायरल

Ghaziabad Surya Murder Case: सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी के एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वारदात के तुरंत बाद आरोपी ने एक रील बनाई थी, जिसकी अब पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification
Ghaziabad Surya Murder Case

बकरीद के दिन सूर्या की हत्या के बाद आरोपी का कथित वीडियो वायरल

Accused Asad Viral Video: खोड़ा के बहुचर्चित सूर्या हत्याकांड में पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुए मुख्य आरोपी को लेकर सोशल मीडिया पर एक बेहद चौंकाने वाला और आक्रोश पैदा करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि बकरीद के दिन 17 साल के सूर्या की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या करने के ठीक बाद, आरोपी ने इस जघन्य अपराध को लेकर एक सोशल मीडिया रील बनाई थी। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो के सामने आने के बाद जहां लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है, वहीं पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां भी इस वीडियो की सत्यता और इसके पीछे की टाइमिंग की गहनता से जांच कर रही हैं ताकि वारदात से जुड़े अन्य कड़ियों को जोड़ा जा सके।

आपको बता दें कि दावा किया जा रहा कथित वीडियो में एक युवक दिखाई दे जो कि आरोपी है। वहकह रहा है कि 'रात के 11 बज रहे हैं और तुम्हारे भाई ने एक मर्डर मार दिया है, अब तुम्हारा भाई कुछ दिन के लिए अंदर जाएगा' इस वीडियो को लोगों को द्वारा सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। हालांकि राजस्थान पत्रिका इस वीडियो की सत्यता की पुष्टी नहीं करता है।

वहीं, इस मामले में अब एक और अहम खुलासा सामने आया है। पुलिस की गिरफ्त में आए नाबालिग के दोस्त फरहान ने पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाली जानकारियां दी हैं। उसके अनुसार, इस पूरी वारदात में मुख्य आरोपी के पिता की भूमिका भी संदिग्ध है। गौरतलब है कि पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने एक परिचित से मिलने इलाके में आने वाला है, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी कर दी। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोप ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। इस दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी मारा गया।

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, फरहान ने पूछताछ के दौरान सूर्या हत्याकांड से जुड़ी कई राज खोल दिया है। उसके मुताबिक, घटना की शुरुआत बाइक चलाने को लेकर हुए एक विवाद से हुई थी। इस झगड़े के बाद नाबालिग ने अपने पिता और साथियों को पूरी बात बताई, जिसके बाद सभी ने मिलकर सूर्या को सबक सिखाने की साजिश रची। योजना के तहत सूर्या को नवनीत विहार की गली नंबर-4 में घेर लिया गया। फरहान के अनुसार, मौके पर आरोपी को चाकू दिया गया और उसके पिता ने उसे उकसाते हुए सूर्या पर हमला करने के लिए कहा। इसके बाद असद ने कथित तौर पर सूर्या पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग