गाज़ियाबाद

ये है सबसे महंगा बकरा, कीमत इतनी कि नहीं मिल रहा खरीददार!

बकरीद का त्यौहार बुधवार 22 अगस्त 2018 को मनाया जाएगा। वहीं इस त्योहार पर बकरों की कुर्बानी का रिवाज भी है।
2 min read
bakra
ये है सबसे महंगा बकरा, कीमत इतनी की नहीं मिल रहा खरीददार!

नोएडा।बकरीद का त्यौहार बुधवार 22 अगस्त 2018 को मनाया जाएगा। वहीं इस त्योहार पर बकरों की कुर्बानी का रिवाज भी है। यही कारण है कि इस त्योहार के आते ही जगह-जगह बकरा बाजार सज जाते हैं। जिनमें महंगे से मंहगा बकरा मिलता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। सेक्टर-8 स्थित मस्जिद के पास सजी बकरा मार्किट में बॉलीवुड के तीनों खान के साथ सैफ अली खान के बेटे तैमूर के नाम से बकरे उपलब्ध हैं। जिनकी बोली लग रही है।

इतनी है बकरों की कीमत

दरअसल, बाजार में 8 हजार रुपये से लेकर 1 लाख 60 हजार रुपये तक के बकरे मिल रहे हैं। इस बार बकरा बाजार में सलमान की कीमत 60 हजार, शाहरुख की कीमत 45 हजार और अमिर की 35 हजार रुपये है। लेकिन इन सभी पर इस साल सैफ अली खान के बेटे यानी तैमूर खान भारी पड़ रहे हैं। कारण, तैमूर नाम के बकरे की कीमत ज्यादा रखी गई है। लियाकत नाम के व्यापारी का कहना है कि तैमूर नाम के बकरे की कीमत 1 लाख 35 हजार रुपये रखी गई है। इसके साथ ही इस बकरे को देखने के लिए सुबह से शाम तक लोग इकट्ठा हो रहे हैं।

पिछले साल के मुकाबले इस बार धंधा मंदा

बकरा बाजार के व्यापारियों का कहना है कि फिल्मी सितारों के नाम रखने पर ग्राहक आकर्षित होते हैं। बाजार में सबसे कम कीमत का बकरा 8 हजार रुपये का है। इस बार बकरा मंडी में अमिताभ, गोविंदा, संजय दत्त नाम के भी बकरे मौजूद है। हालांकि, इस महंगाई के दौर में खरीदार महंगे बकरे नहीं खरीद पा रहे हैं। जबकि पिछली साल सेल इस बार से ज्यादा थी।

Published on:
21 Aug 2018 01:31 pm
Also Read
View All
कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद में 4 से 12 अगस्त तक सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

गाजियाबाद में 10वीं कक्षा की छात्रा का किया अपहरण, 7 घंटे तक कार में रखा, फिर एनएच-9 किनारे छोड़कर भागे आरोपी

Student Protest Funding: लोगों ने खुद भेजा राशन, कुछ पैसे खुद लगाए, जुनैद के परिवार ने फंडिंग के आरोपों पर दी सफाई

‘राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से कोई भी वर्ग नहीं लेता’, वंदे मातरम के विरोधियों को पाकिस्तान भेजना चाहिए: MLA नंदकिशोर गुर्जर

गाजियाबाद: सहेली की बर्थडे पार्टी में गई विवाहिता से अनैतिक काम, बीयर पीने के बाद नशे की हालत का उठाया फायदा