गाज़ियाबाद

कैराना में लोकदल प्रत्याशी को जिताने के लिए मैदान में उतरेगें इस शहर के 20 दिग्गज

सपा ने कैराना उपचुनाव के लिए 20 नेताओं की जारी की लिस्ट
2 min read
• •
Updated: 12 May 2018, 4:14 PM IST
sapa

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के आलाकमान ने 28 मई को कैराना में होने वाले उपचुनावों में लोकदल की प्रत्याशी तबस्सुम हसन की चुनावी तैयारियों को मजबूत करने के लिए गाजियाबाद से 20 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी हैं। बता दें कि कैराना उपचुनाव में लोकदल प्रत्याशी को सपा ने समर्थन का एलान किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम द्वारा जारी किए गए पत्र में सभी 20 नेताओं को 15 तारीख तक शामली पहुंचकर बूथ स्तर से तैयारी शुरू करने के लिए कहा गया है। साथ ही लोकदल प्रत्याशी को बड़ी जीत दिलवाने के लिए भी कहा गया है।

एमएलसी सम्भालेंगे मोर्चा
पार्टी द्वारा जारी लिस्ट में एमएलसी राकेश यादव व जितेन्द्र यादव समेत पूर्व पदाधिकारियों व वर्तमान पदाधिकारियों को रखा गया है। सूची में सबसे उपर दोनों एमएलसी जितेन्द्र व राकेश यादव का जिक्र है । दोनों की चुनावों में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके अलावा दो पूर्व विधायकों जाकिर मलिक और सुरेन्द्र मुन्नी को भी रखा गया है।

महानगर इकाई भी उठाएगी बड़ी जिम्मेदारी
पार्टी का महानगर इकाई भी चुनावों में बड़ी जिम्मेदारी निभाएगी। महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी,महानगर महासचिव संतोष यादव, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा उपचुनावों में बूथ स्तर पर वोटरों को पार्टी के पक्ष में लाने का काम करेंगे।
इनकों भी मिलेगा मौका पार्टी द्वारा जिला इकाई के भी कुछ अहम नाम सुझाए गए हैं जिसमें जिला महासचिव मुकीम चौधरी और जिला कोषाध्यक्ष शिवचरण चौहान उपचुनावों में अपनी झ्रअपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक
इस पत्र के जारी होने के बाद शनिवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक का आयोजन कर चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मुन्नी, राहुल चौधरी, राशिद मलिक , मौ कल्लन, मनमोहन गामा, जब्बार मलिक, धर्मवीर डबास, मुकीम चौधरी, जाकिर अली, अली असद, वीरेन्द्र यादव, संतोष यादव, राजदेवी चौधरी, मनोज पंडित. शिवचरण चौहान, किरन कालिया,महेन्द्र पाल, रश्मि चौधरी, हरिओम शर्मा, राजन कश्यप आदि मौजूद थे।

Published on: