गाज़ियाबाद

सर्दी बढ़ने से स्कूलों का समय बदला, अब इतने बजे से खुलेंगे स्कूल

बढ़ती ठंड को देखते हुए यूपी में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। यूपी बोर्ड के अलावा सीबीएसई औैर आईसीएसई के स्कूलों का समय भी बदला गया है।
2 min read
• •
Updated: 6 Jan 2019, 11:59 AM IST
Feature image

गाजियाबाद. बढ़ती ठंड को देखते हुए यूपी में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। यूपी बोर्ड के अलावा सीबीएसई औैर आईसीएसई के स्कूलों का समय भी बदला गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के तहत संचालित स्कूलों व मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 10 बजे से खुलेंगे और इनकी छुट्टी तीन बजे होगी। विभागीय अधिकारियों ने स्कूलों की खुलने व बंद होने का निर्देश सभी स्कूल प्रबंधकों को जारी कर दिया है। दरअसल में पिछले कुछ दिनों में सर्दी का प्रकोप बढ़ा है। बढ़ती ठंड की वजह से स्कूलों का समय बदलने का फैसला योगी सरकार ने लिया था।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड समेत अन्य आदि पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और शीतलहर की वजह से उत्तर भारत में ठंड अपना प्रकोप दिखा रही है। रविवार सुबह हुई बरसात के बाद हाड़ कपकपाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की माने तो अभी एक और सप्ताह तक घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। इसके अलावा बरसात होने का अनुमान मौसम विभाग जता रहा है। संडे सबसे ज्यादा ठंडा दिन रहा है। बढ़ती ठंड की वजह से अभी आने वाले दिनों में लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं है। यूपी समेत कई राज्यों में शुक्रवार से ही बादल छाए हुए थे। जिससे देखते हुए योगी सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है।

अब इस समय खुलेंगे स्कूल

ठंड शुरू होने के बाद दिसंबर में जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी स्कूलों का समय बदल गया था। जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने बताया कि सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। यूपी बोर्ड के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों का समय भी बदला गया है। यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई के स्कूलों का समय 9 के बजाय 10 बजे से कर दिया है। अब सभी बेसिक शिक्षा परिषद के तहत संचालित स्कूलों व मान्यता प्राप्त स्कूलों के खुलने का समय 10 बजे कर दिया गया है।

Published on: