गाज़ियाबाद

बेखौफ चोरो ने थाने के पीछे से दो मिनट में चुराई स्कूटी, देखे वीडियो

सीसीटीवी मेें कैद हुई चोरी की घटना, बाइक सवार दो चोरों ने दिया अंजाम  

2 min read
cctv image

गाजियाबाद। यूपी में हर तीसरे दिन भले ही पुलिस एनकाउंटर के जरिए अपनी पीठ थपथपाने का काम कर रही है। लेकिन राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में चोर पुलिस की नाक के नीचे से ही घटनाओं को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे है। चोरों के मंसूबे इतने मजबूत है कि वो थाने से सौ मीटर की दूरी पर भी चोरी करने से पीछे नहीं हट रहे। कविनगर थाना इलाके में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार चोरों ने दो मिनट से भी कम समय में स्कूटी चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। चोरी की सारी वारदात बराबर के धर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कविनगर सी ब्लाक स्थित केसी 68/ 25 में विकास दत्त अपने परिवार के साथ में रहते है। विकास ने बताया कि उनके घर के बाहर सफेद रंग की स्कूटी खड़ी हुई थी। रात में करीब नौ बजे चोरों ने घर के बाहर खड़ी स्कूटी पर हाथ साफ कर दिया। आरोप है कि जिस वक्त उनकी स्कूटी चोरी की गई तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से 100 नंबर पर कॉल किया। लेकिन थाना एकदम नजदीक होने के बावजूद भी कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। आखिरकार पीड़ित द्वारा पास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया ।जिसमें वाहन चोर स्कूटी चोरी करते हुए साफ तौर पर दिखाई दे गए । सीसीटीवी में साफ नजर आता है कि एक बाइक पर दो चोर आते है। इनमें एक बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहता जबकि दूसरा फटाफट स्कूटी को अपने साथ ले आता है। इस काम में शातिर दो मिनट से भी का समय लगाते है।

एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि जनपद में अपराधिक घटनाओं के मद्देनजर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है ।ये पहला मामला सामने आया है जिसमें पुलिस नहीं आई। पीड़ित द्वारा लगाए गए इस आरोप की जांच कराएंगे । यदि इस मामले में सत्यता पाई जाती है तो उस बीच में चलने वाली पीसीआर वैन पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन चोरों की तलाश की जा रही है।

Updated on:
06 Mar 2018 10:01 pm
Published on:
06 Mar 2018 09:53 pm
Also Read
View All
11 महीने दर्द सहते रहे जयंत, फिर बेटियों ने उठाया ऐसा कदम जिसने बदल दी पूरी कहानी

गाजियाबाद में मोहर्रम को लेकर सख्ती, 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नई परंपराओं पर भी रोक

गाजियाबाद गोलीकांड: पूर्व मंगेतर और होने वाली साली को गोली मारने के बाद युवक ने बनाया था वीडियो, बोला- 2 लाख के चलते टूटी थी शादी

Firing in Ghaziabad: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग; घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारी, हैरान कर देगी वारदात की वजह

Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो