गाज़ियाबाद

झारखंड मॉब लिंचिंग के आरोपियों को उम्रकैद की सजा मिलने पर इस मौलाना ने दिया बड़ा बयान

जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने कोर्ट के फैसले पर कहा कि हिंसक सोंच रखने वालों के खिलाफ इस कार्रवाई से इस तरह की सोच रखने वालों के हौंसलें होंगे पस्त
less than 1 minute read
maulana mahmood madani
झारखंड मॉब लिंचिंग के आरोपियों को उम्रकैद की सजा मिलने पर इस मौलाना ने दिया बड़ा बयान

देवबंद. झारखंड के जिला लातेहार में दो साल पहले गोकशी के नाम पर भीड़ की हिंसा के शिकार हुए मजलूम अंसारी और 12 वर्षीय इम्तियाज खां की हत्या के आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाने पर जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने स्वागत किया है। अपने बयान में मौलाना मदनी ने कहा है कि वर्ष 2016 में झारखंड के लातिहार जिले के बालूमाथेरंज कस्बे के गांव नवादा के व्यापारी मजलूम अंसारी समेत 12 वर्षीय इम्तियाज को भीड़ ने गौकशी के नाम पर कत्ल कर दिया था। इस मामले में जिला अदालत ने शुक्रवार को सभी आठ मुजरिमों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मदनी ने कहा कि ऐसे वहशियाना केस में मुजरिमों को सजा मिलने से न सिर्फ मजलूमों को राहत मिलती है, बल्कि इंसानियत को फतेह हासिल होती है।

उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि इस फैसले से फिरकापरस्ती फैलाने वाले तत्वों को सबक मिलेगी। अदालत का यह फैसला इस मायने में अहम है कि मुल्क में गोरक्षा के नाम पर फिरकापरस्त ताकतों के हौंसलें काफी बुलंद हो गए थे। ये लोग खुद को कानून से ऊपर समझने लगे थे। ऐसी कार्रवाई से इस तरह की सोच रखने वालों के हौसले पस्त होंगे और मजलूम मुस्लिमों में देश के कानून के प्रति भरोसा पैदा होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी मॉब लिंचिंग करने वालों को जल्द सजा दी जाएगी।

Published on:
22 Dec 2018 02:47 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी