गाज़ियाबाद

आजम खान से मिलने डासना जेल में पहुंचे शिवपाल यादव, यूपी चुनाव को लेकर हो सकती है चर्चा

शिवपाल यादव गुरुवार सुबह गाजियाबाद की डासना जेल में बंद आजम खान से मिलने पहुंचे। जेल के बाहर 400 से ज्यादा समर्थक जुटे और नारे लगाए। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी बातचीत हो सकती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 12:01 PM IST
UP News
आजम खान से मिलने के लिए सपा नेता शिवपाल यादव जेल में पहुंचे (Photo IANS)

गाजियाबाद की डासना जेल में बंद सपा नेता आजम खान से मिलने के लिए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव गुरुवार सुबह पहुंचे। करीब 10:30 बजे जेल पहुंचे शिवपाल का बाहर मौजूद 400 से अधिक सपा नेताओं और समर्थकों ने स्वागत किया। इस दौरान आजम खान और शिवपाल यादव के समर्थन में नारे लगाए गए। शिवपाल ने समर्थकों को शांत कराया और मीडिया से बातचीत में कहा कि पहले आजम खान से मुलाकात कर उनका हाल-चाल लेंगे, इसके बाद बाहर आकर प्रेस से बात करेंगे। मीडिया से बातचीत के बाद वह जेल के अंदर चले गए। आजम खान को ED ने 31 अक्टूबर को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था।

खबर अपडेट हो रही है

Updated on:
12 Nov 2026, 12:01 PM IST
Published on: