गाज़ियाबाद

ड्यूटी पर इस हालत में दरोगा को देखकर सभी की फटी की फटी रह गई निगाहें, देखें VIDEO

एसएसपी कार्यालय में कुर्सी पर सोते हुए ड्यूटी पर तैनात दरोगा का वीडियो हुआ वायरल

2 min read
ड्यूटी पर इस हालत में दरोगा को देखकर सभी की फटी की फटी रह गई निगाहें

गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग में भले ही काफी बदलाव के प्रयास किए हों, लेकिन जमीनी हालात देखकर तो ऐसा लगता है कि अब भी पुलिसकर्मियों की सोच में बदलाव नहीं आया है। ऐसा लगता है, जैसे कि कुछ पुलिसकर्मियों यह तय कर लिया है कि उनका वही पुराना ढर्रा रहेगा । इसका एक जीता जागता उदाहरण दिल्ली से सटे गाजियाबाद में उस वक्त देखने को मिला, जब एसएसपी कार्यालय में ही एक जिम्मेदार अफसर जो वाचक कार्यालय का इंचार्ज है । वह कुर्सी पर इस तरह अपनी नींद पूरी करते नजर आए, मानो वह अपने घर में ही सो रहे हो ।

यह दरोगा अपनी ड्यूटी पर तैनात होने के बावजूद भी उसी कुर्सी पर ही भरपूर नींद निकालने में लग रहे रहे। तभी किसी ने दरोगा का यह वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल हो गया। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि इस वीडियो को देखकर भले ही आम आदमी यह सोच रहे हों कि इन दरोगा अपनी ड्यूटी में बड़ी लापरवाही बरत रहे हैं, लेकिन इनके आला अधिकारी इस पूरे मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। इस बारे में पुलिस के आला अधिकारियों से भी इसका जवाब मांगा गया। लेकिन इस पर सभी अधिकारी चुप्पी साधे दिखाई दिए। बहराल ड्यूटी पर तैनात होने के बावजूद अगर एसएसपी कार्यालय में ही कोई जिम्मेदार अफसर सो जाएंगे तो जिले और शहर की रक्षा कौन करेगा। लिहाजा. ड्यूटी पर इस तरह सोना बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। यानी योगी राज में भी पुलिसकर्मी कितना अलर्ट है, यह इसका अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

शहर में खुलेआम चल रही हजारों अवैध फैक्ट्रियां, इस तरह बांट रही मौत, देखें वीडियो-
Published on:
19 Sept 2018 06:35 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: सो रही पत्नी पर बुजुर्ग पति ने कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, खुद पहुंचा चौकी

Harish Rana Euthanasia: पैरेंट्स ने दान किए हरीश राणा के अंग, इसी साल मार्च में दी गई थी इच्छामृत्यु

जाते-जाते दूसरों में जान फूंक गए हरीश राणा, 13 साल बाद मिली थी मशीनों से मुक्ति, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

20 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग: दरोगा और 2 सिपाहियों को लगी गोली, गाजियाबाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया एनकाउंटर

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कैश वैन लूटने वाले दो अपराधी ढेर, पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी