बता देें कि रविवार को लोनी की ट्रोनिका सिटी स्थित एक अचार फैक्ट्री है। फैक्ट्री के बेसमेंट में ही एक अचार का टैंक भी है, जिसकी सफाई करने के लिए तीनों मजदूर में इसमें घुसे थे। ऐसी आशंका है कि टैंक में गैस बनी हुई थी, जिसकी वजह से तीनों का दम घुट गया। काफी देर तक जब तीनों बाहर नहीं आए, तो अन्य कर्मचारियों ने उनको आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। यहां पुलिस की टीम को शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस हादसे में मारे गए मजदूरों के नाम लवकुश, दुलार और हृदय राज दुबे हैं।