गाज़ियाबाद

बीमार और लाचार 70 साल की मां पर बेटे ने बरपाया कहर: एक के बाद एक जड़े थप्पड़; बेटी ने अमेरिका से….

Crime News: बीमार और लाचार 70 साल की मां पर बेटे ने कहर बरपाया। बेटे ने मां को लात-घूंसों से पीटा। जानिए किस बात से शख्स नाराज था और पूरा मामला क्या है?

2 min read
बीमार और लाचार 70 साल की मां को बेटे ने पीटा। फोटो सोर्स- Video Grab

Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक 44 साल के बेटे ने 70 साल की बीमार और लाचार मां को बेरहमी से पीटा।

ये भी पढ़ें

‘गरीब की समझ से परे है बजट’, अखिलेश यादव बोले- ये ही हाल रहा तो लोहे पर पीतल चढ़ा कर जेवर बनाने पड़ेंगे

UP Crime News in Hindi: 70 साल की मां पर बेटे ने बरपाया कहर

दरअसल, नशा मुक्ति केंद्र से कुछ महीने पहले बाहर आया निशांत ठाकुर का पत्नी से विवाद गाजियाबाद में हुआ। बुजुर्ग मां की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने निशांत की पत्नी ममता का पक्ष लिया था। इसी बात से गुस्साए निशांत ने मां पर थप्पड़ों की बारिश कर दी। इतना ही नहीं उसने मां पर घूंसे बरसाए और लातें भी चलाई। इस दौरान उसने गला दबाने की कोशिश भी की।

Crime News in Hindi: बेटी ने CCTV फुटेज पर अमेरिका में देखा

इस घटना को महिला की बेटी ने CCTV फुटेज पर अमेरिका में बैठकर देखा। जिसके बाद बेटी ने पड़ोसियों को वीडियो भेजा और पुलिस से शिकायत करने के लिए कहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस आरोपी को दबोच लिया।

Uttar Pradesh Crime News in Hindi: नशे का आदी था बेटा

बुजुर्ग महिला के पति केंद्रीय विद्यालय से रिटायर विजयपाल सिंह का कुछ साल पूर्व निधन हो गया था। उनके परिवार में पत्नी भगवान देवी, बेटा निशांत और बेटी निशा है। निशांत और उसकी पत्नी ममता के 4 बच्चे हैं। बुजुर्ग महिला की बेटी निशा अमेरिका में नौकरी करती है। पिता की पेंशन और पुश्तैनी जमीन से ही परिवार का जीवनयापन होता है। निशांत नशे का आदी था और कई महीनों तक गौतमबुद्ध नगर के नशा मुक्ति केंद्र में रहा था। 3 महीने पहले ही वह बाहर आया था। अक्सर निशांत मां से अभद्रता और मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर निशा ने निगरानी के लिए घर में CCTV कैमरे लगवा दिए थे।

UP News in Hindi: मामले में पुलिस ने क्या कहा?

शुक्रवार रात करीब 11 बजे आरोपी निशांत घर आया। इस दौरान घर में उसका पत्नी ममता से विवाद हो गया। मां ने बहू का पक्ष लिया तो निशांत नाराज हो गया और मां पर हमला कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि निशांत अक्सर मां में अ से मारपीट करता था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

1, 2, 3, 4 फरवरी को मौसम दिखाएगा रौद्र रूप! इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
Also Read
View All