गाज़ियाबाद

नामांकन से पहले सपा ने लिस्ट में की बड़ी हेरफेर, इस ब्राह्मण प्रत्याशी का टिकट काटा

-प्रदेश में सपा-बसपा का गठबंधन होने के बाद कई प्रत्याशियों को लेकर कार्यकर्ता लगातार विरोध कर रहे हैं -सुरेंद्र मुन्नी को सपा-बसपा गठबंधन का प्रत्याशी घोषित किया गया था

less than 1 minute read
नामांकन से पहले सपा ने लिस्ट में की बड़ी हेरफेर, इस ब्राह्मण प्रत्याशी का टिकट काटा

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव के लिए जहां एक तरफ अलग-अलग पार्टी के प्रत्याशी अपना नामांकन भरने में जुटे हैं। वहीं पार्टियों में प्रत्याशी को लेकर विरोध के सुर भी लगातार उठ रहे हैं। प्रदेश में सपा-बसपा का गठबंधन होने के बाद कई प्रत्याशियों को लेकर कार्यकर्ता लगातार विरोध कर रहे हैं।

ऐसा ही कुछ पिछले दिनों गाजियाबाद में भी देखने को मिला। जहां गठबंधन के प्रत्याशी व सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मुन्नी का लगातार विरोध हो रहा था। जिसके बाद अब पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है। अब पार्टी ने बसपा से पूर्व विधायक रहे सुरेश बंसल को टिकट दिया है। उन्होंने सपा का दामन थाम लिया।

दरअसल, सपा ने ब्राह्मण खेलते हुए सुरेंद्र मुन्नी को प्रत्याशी घोषित किया गया था। जिसके बाद से पार्टी में लगातार विरोध हो रहा था। इसके चलते सपा के एक पदाधिकारी ने इस्तीफा तक दे दिया। विरोध कर रहे नेताओं का कहना था कि मुन्नी का मुस्लिम समुदाय से कोई जनाधार नहीं है। वहीं अब विरोध बढ़ता देेख पार्टी हाईकमान की तरफ से मुन्नी का टिकट काट दिया गया।

Published on:
22 Mar 2019 01:04 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में रेप के आरोपी को जमानत मिलने पर निकाला रोड शो, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: सो रही पत्नी पर बुजुर्ग पति ने कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, खुद पहुंचा चौकी

Harish Rana Euthanasia: पैरेंट्स ने दान किए हरीश राणा के अंग, इसी साल मार्च में दी गई थी इच्छामृत्यु

जाते-जाते दूसरों में जान फूंक गए हरीश राणा, 13 साल बाद मिली थी मशीनों से मुक्ति, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

20 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग: दरोगा और 2 सिपाहियों को लगी गोली, गाजियाबाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया एनकाउंटर