गाज़ियाबाद

उपमुख्यमंत्री को भ्रमण के दौरान अस्पतालों में दुरूस्त मिली व्यवस्था, मंडलीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

आज गाजियाबाद में उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक ने अस्पतालों का भ्रमण किया। इसके बाद मंडलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

2 min read
गाजियाबाद अस्पताल में भ्रमण के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक रजिस्टर चेक करते हुए।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक ने आज गाजियाबाद जिला संयुक्त अस्पताल संजयनगर, गाजियाबाद का भ्रमण किया। इसके बाद मण्डलीय चिकित्सा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक ने कहा कि चिकित्सक समय अपने-अपने कक्षों में उपस्थित रहे और मरीजों को उपचार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उप मुख्यमंत्री ने टीबी मरीजों को पुष्टाहार वितरित किया
उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु परिवार कल्याण उप्र सरकार मंत्री ब्रिजेश पाठक ने जिला संयुक्त चिकित्सालय संजयनगर गाजियाबाद का भ्रमण एवं मण्डलीय चिकित्सा अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। उप मुख्यमंत्री ने इस दौरान 10 टीबी मरीजों को पुष्टाहार वितरित किया।

IMAGE CREDIT: गाजियाबाद संयुक्त जिला अस्पताल संजय नगर में उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक भ्रमण के दौरान जानकारी लेते।

स्वास्थ्य विभाग के मण्डलीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की
उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक ने टीबी चैम्पियन राजकुमार के द्वारा टीबी उन्मुलन में किये जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की। उप मुख्यमंत्री ने ओपीडी वार्ड का निरीक्षण किया और सीएमओ, जिला संयुक्त चिकित्सालय संजयनगर, गाजियाबाद को निर्देश दिए कि सभी चिकित्सक समय से उपस्थित होकर मरीजों को उपचार उपलब्ध कराए। इसके बाद ब्रिजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के मण्डलीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की।

जिसमें मण्डलीय चिकित्सा अधिकारियो को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने जनपदों में डेंगू पर नियंत्रण पाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। अन्त में मंत्री द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय, संजयनगर, गाजियाबाद में वृक्षारोपण किया गया।

उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक की समीक्षा बैठक में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर डॉ० मनोज चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला एमएमजी चिकित्सालय, गाजियाबाद, डॉ० सुमाता तालिब, चिकित्सा अधीक्षिका, जिला महिला चिकित्सा गाजियाबाद, डॉ० विनोद चन्द्र पाण्डेय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला संयुक्त चिकित्सालय, संजयनगर, गाजियाबाद, डॉ० सुनील कुमार त्यागी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हापुड़, डॉ० सुनील कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गौतमबुद्धनगर, डॉ० अखिलेश मोहन सीएमओ मेरठ, डॉ० वीके सिंह, सीएमओ बुलन्दशहर, डॉ० महावीर सिंह, सीएमओ बागपत, डॉ० भवतोष शंखधार, सीएमओ गाजियाबाद, डॉ० अर्चना त्यागी, अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मेरठ मण्डल, मेरठ एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Published on:
30 Oct 2023 08:58 pm
Also Read
View All