Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। आरोपी असद के दोस्त फरहान ने दावा किया है कि इस मामले में असद के पिता की भी भूमिका थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि मुख्य आरोपी असद पहले ही पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है।
Surya Murder New Revelation: गाजियाबाद में बकरीद के दिन हुए सूर्या हत्याकांड में लगातार नए खुलासे होते जा रहे हैं। इस केस में अब एक नया खुलासा हुआ है। मामले में गिरफ्तार हुए असद के दोस्त फरहान ने इस केस के पीछे की कहानी की खुलासा किया है। उसका कहना है कि इस मामले में मुख्य आरोपी पिता की भी भूमिका है। आपको बता दें कि इस मामले के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर पुलिस कर चुकी है। दरअसल पुलिस को जानकारी मिली थी कि वह अपने किसी दोस्त से मिलने आने वाला है। इसके बाद पुलसि ने पूरे इलाके में जाल बिछा लिया था। उसको पकड़ने के दौरान असद ने बचने के लिए फायरिंग शुरू कर दी थी। इस वजह से पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग करनी पड़ी थी।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी फरहान ने सूर्या हत्याकांड को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं। उसके अनुसार, बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद सद ने अपने पिता और दोस्तों को इस बारे में बताया था। इसके बाद सबने मिलकर सूर्या को सबक सिखाने की प्लानिंग की। पूरी प्लानिंग करने के बाद सूर्या को नवनीत विहार की गली नंबर-4 में घेरा गया। उस समय असद के हाथ में चाकू दिया गया और तब उसके पिता ने उकसाते हुए कहा कि आज इसका कहानी खत्म करते हैं। और यह सुनने के बाद असद ने चाकू घोपा था।
आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक फरहान भी है और अन्य दो की पहचान शेर अली और आतिफ के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि सूर्या और असद पहले से एक-दूसरे को जानते थे और उनकी अक्सर मुलाकात होती रहती थी। बकरीद के दिन सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच बाइक को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद असद ने सूर्या को बहाने से अपने पास बुलाया। आपको बता दें कि 8 महीने पहले भी इन दोनों की किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी और तब भी बात इतनी बढ़ गई थी कि दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। लेकिन उस समय स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे के बीच समझौता करा दिया था।
फरहान ने पुलिस को बताया कि हमला करने के बाद सूर्या घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा था। उन सबको लगा था कि वह मर चुका है। इस वजह से वह सभी लोग फरार हो गए जिसके बाद घायल सूर्या तको हॉस्पिटल पहुंचाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मिले सबूतों और आरोपियों से हुई पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर मामले की कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।