गाज़ियाबाद

रिंकू शर्मा हत्याकांड: केजरीवाल सरकार पर बरसे स्वामी दीपांकर, बोले- सीएम योगी को मिस कर रहा हूं

Highlights - दिल्ली मंगोलपुरी मेंं हुई रिंकू शर्मा की हत्या को लेकर दिल्ली सरकार पर जमकर बरसे स्वामी दीपांकर - सीएम अरविंद केजरीवाल के पीड़ित परिवार के घर नहीं जाने पर उठाए सवाल - बोले- जीवन में पहली मर्तबा दिल्ली में यूपी के सीएम को मिस कर रहा हूं
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Feb 2021, 10:08 AM IST
swami-dipankar.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजियाबाद. आध्यात्मिक गुरु स्वामी दीपांकर (Swami Dipankar) मंगलवार को गाजियाबाद (Ghaziabad) पहुंचे। जहां वह मीडिया के सामने दिल्ली के मंगोलपुरी में हुई रिंकू शर्मा की हत्या (Rinku Sharma Murder Case) को लेकर दिल्ली सरकार (Delhi Government) पर जमकर बरसे। स्वामी दीपांकर ने कहा कि मैं दिल्ली की इस दुर्दशा को देखकर व्यथित हूं, देश की राजधानी दिल्ली का यह हाल है तो बाकी सब रामभरोसे चल रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे प्रदेशों में जाकर सांत्वना जताने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) पांच किलोमीटर की दूरी तय करने में बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में मैं पहली मर्तबा दिल्ली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को मिस कर रहा हूं।

आध्यात्मिक गुरु स्वामी दीपंकर ने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्ट्रांग डिसीजन लेते हैं और हर मामले को गंभीरता से लेते हैं। ठीक इसी तरह अन्य मुख्यमंत्रियों को भी सभी मुद्दों को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जरा सा भी अपना यहफर्ज नहीं समझा कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने उनके घर जाय जाएं। स्वामी दीपंकर ने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विचारधारा के मुख्यमंत्री दिल्ली में भी होती तो इतनी बड़ी घटना नहीं घटती। इसलिए वह दिल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिस कर रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान