26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जौनपुर में प्रधान की दिन दहाड़े हत्या के बाद बवाल, पुलिस पर हमला, जान बचाकर भागे पुलिस वाले

गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी को भी पलटकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया 2019 में जिला पंचायत सदस्य लालजी यादव की हत्या के केस की पैरवी करते थे प्रधान राजकुमार यादव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जौनपुर

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 17 Feb 2021, 9:25 AM IST

Jaunpur Bawal

जौनपुर बवाल

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

जौनपुर. यूपी के जौनपुर में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ग्राम प्रधान की गोलियों से भूनकर हत्या कर डाली। बदमाशों ने सरायख्वाजा थाने के महज 500 मीटर पहले घटना को अंजाम दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। इतना ही नही ग्रामीणों ने पुलिस के वाहन को पलट कर उसमें तोड़फोड़ कर डाली। ग्रामीणों का गुस्सा इतने पर शांत नही हुआ तो लोगों ने पुलिस पर पथराव भी कर दिया जिसके बाद पुलिस को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा।

मखमेलपुर ग्राम के प्रधान राजकुमार यादव दोपहर के समय जौनपुर शहर से अपने घर लौट रहे थे तभी प्राथमिक विद्यालय सरायख्वाजा के सामने बदमाशों ने तड़तोड़ गोलियां बरसा कर उनकी हत्या कर डाली। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। आक्रोशित लोगों ने शव को कोइरीडीहा बाजार में रख कर शाहगंज मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के वाहन में भी आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। इतने पर ही परिजनों का गुस्सा शांत नही हुआ तो उन्होंने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस टीम को जान बचाकर भागना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि 2019 में जिला पंचायत सदस्य लालजी यादव की हत्या की गई थी और लालजी यादव और राजकुमार यादव दोनों लोग दोस्त थे और राजकुमार यादव लालजी यादव के केस में उनकी तरफ पैरवी कर रहे थे और इसी को लेकर उनकी हत्या की गई है। ग्रामीणों की मांग है कि हत्या करने वाले बदमाशों का एनकाउंटर किया जाए।

घटना के बाद बवाल की सूचना पर डीएम एसपी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे और स्थानीय लोगों को समझाने के प्रयास में जुट गए। 3 घंटे के प्रयास के बाद पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों ने जिनके नाम बताए है उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिए और घण्टो बाद जाम समाप्त कराया लेकिन दिनदहाड़े बीच सड़क हुए इस हत्याकांड ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

By Javed Ahmad

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग