गाज़ियाबाद

कोरोनावायरस के बाद अब इस गंभीर बीमारी ने भी पसारा पांव

गाजियाबाद में तीन मरीजों में हुई स्वाइन फ्लू पुष्टि
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Mar 2020, 12:56 PM IST
corona_4.jpg

गाजियाबाद. शहर में रहने वाले लोग जहां एक तरफ कोरोनावायरस के खौफ में हैं। वहीं, अब स्वाइन फ्लू ने भी गाजियाबाद में दस्तक दे दी है, क्योंकि हाल ही में मौसम बदलने के बाद अचानक 6 लोगों को स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए है, जिनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें से 3 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, सभी का इलाज जारी है और तीनों की सेहत में सुधार भी बताया जा रहा है। बहरहाल, अब स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद लोग पूरी तरह खौफ जुदा है।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि हाल में ही मोदीनगर इलाके में कोरोना का संदिग्ध मरीज को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। इससे पहले भी एक मरीज को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी सेहत में भी सुधार बताया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि हाल में ही मौसम ने एकाएक करवट बदली है, जिसके बाद पारा गिर गया और अब 6 मरीजों को स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दिए, जिनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं तो इनमें से 3 महिला मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। हालांकि, उन्होंने बताया कि सभी का उपचार किया जा रहा है और इन तीनों मरीजों की सेहत में भी सुधार है। उन्होंने बताया कि हर किसी शख्स को अब पूरी तरह सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यदि सावधानी बरती जाए तो निश्चित तौर पर स्वाइन फ्लू और कोरोनावायरस जैसी जानलेवा बीमारियों से बचा जा सकता है।

Published on: