गाज़ियाबाद

सीएम योगी की अपील पर खुद पुलिस के पास पहुंचे तीन युवक, बोले- हम भी जमाती, हमारा कोरोना टेस्ट करवाओ

Highlights - गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र का मामला - तीन जमाती खुद ही जांच के के लिए पुलिस के पास पहुंचे - बोले- जमाती खुद सरेंडर करें की अपील के बाद पहुंचे अपनी जांच करवाने
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2020, 4:36 PM IST
ghaziabad2.jpg

गाजियाबाद. कुछ जमातियों के खुद ही पुलिस के पास पहुंचनेे का मामला सामने आया है। दरअसल, तीन जमाती खुद ही विजय नगर थाने में पहुंच गए और कहने लगे कि हम सभी के कोरोना टेस्ट करवाओ, क्योंकि हम भी जमाती हैं। इसके लिए इन तीनों जमातियों ने बाकायदा पुलिस को फोन कर सूचना भी दी। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर तीनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। बता दें कि सीएम योगी ने जिलों के वरिष्ठ पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा था कि तबलीगी जमात से जुड़े बहुत से लोग अभी भी छिपे हैं। इन्हें तलाश किया जा रहा है। ऐसे लोगों से अपील है कि वे खुद ही आगे आकर अपनी जांच कराएं।

गाजियाबाद के विजय नगर थानाध्यक्ष नागेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस को सुदामापुरी इलाके में रहने वाले नियाज नाम के एक युवक का फोन आया था। उसने बताया कि वह और उसके दो अन्य साथी बिजनौर जमात में गए थे। वह जमाती हैं और वह अपना मेडिकल परीक्षण कराना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया गया और तीनों को ही मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया हालांकि इन तीनों में कोविड-19 वायरस जैसे कोई लक्षण नहीं पाए गए, लेकिन फिर भी तीनों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

वहीं इन जमातियों में से नियाज नाम के युवक ने बताया कि वह थाना विजय नगर इलाके की सुदामापुरी कॉलोनी में रहते हैं। वह खुद और उसके दो साथी मरकज मस्जिद में नहीं गए थे, लेकिन बिजनौर जमात में गए थे। वे लोग लगातार ये खबरें पढ़ रहे हैं कि जमाती खुद जाकर सरेंडर करें और अपना परीक्षण कराएं। इसलिए उन्होंने भी अपना मेडिकल कराए जाने के लिए विजय नगर पुलिस को फोन किया है और यह तीनों अपना मेडिकल परीक्षण कराना चाहते हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान