25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर बोले- याद रहेगा भाजपा सांसद सुब्रत पाठक का ये तमाचा

Highlights - बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक द्वारा तहसीलदार को घर में घुसकर पीटने का मामला - भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा- यूपी में मनुवादी सरकार का आतंक बढ़ता जा रहा है - सांसद सुब्रत पाठक को तत्काल पार्टी से बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Apr 2020, 12:51 PM IST

bhim-army-chandrashekhar.jpg

सहारनपुर. उत्तर प्रदेश के कन्नौज में भाजपा सांसद सुब्रत पाठक पर तहसीलदार से मारपीट का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के बाद अब भीम आर्मी प्रमुख व अपना समाज पार्टी के संयाेजक चंद्रशेखर ने भी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने घटना का शर्मनाक बताते हुए ट्वीट किया है कि यूपी में मनुवादी सरकार का आतंक बढ़ता जा रहा है। यह तमाचा दलित समाज के सम्मान पर चोट है, सबकुछ याद रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने सांसद सुब्रत पाठक को तत्काल बर्खास्त और गिरफ्तार करने की भी मांग की।

यह भी पढ़ें- शिवसेना क्रांति के नेताओं का बयान— कोरोना फैलाना जमातियों की सोची समझी साजिश

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को जिले के तहसीलदार अरविंद कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा था कि भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने राशन वितरण की सूची भेजी थी। उन्होंने शिकायत की थी कि सूची के अनुसार राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। जबकि वह सांसद की सूची के मुताबिक राशन वितरण कर रहे थे। तहसीलदार का आरोप है कि सांसद सुब्रत पाठक ने फोन पर ही उन्हें गालियां दीं। इतना ही नहीं दफ्तर आकर मारने की धमकी भी दी। तहसीलदार के अनुसार इस घटना की शिकायत उन्होंने खुद डीएम से भी की। इसके बाद वह अपने घर चले गए। तहसीलदार का कहना है कि घर पहुंचने के थोड़ी ही देर बाद सांसद सुब्रत पाठक 20-25 लोगों के साथ आए और दरवाजा पीटने लगे। यह देख मेरी बच्ची और पत्नी रोने लगे।

तहसीलदार का आरोप है कि घर पहुंचकर सांसद सुब्रत पाठक कहा कि तुमने सूची के अनुसार राशन क्यों नहीं बंटवाया है। इस पर मैंने कहा कि वितरण हो रहा है। इसके बाद उन्होंने मेरा मोबाइल छीनते हुए मुझे थप्पड़ मारे और उनके साथ आए लोगों ने मुझे जमीन पर गिरा-गिराकर पीटा। बता दें कि इस मामले में समाजवादी पार्टी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। वहीं अब भीम आर्मी प्रमुख ने पार्टी से सांसद सुब्रत पाठक को बर्खास्त करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- डीएम ने 4 निजी अस्पतालों को किया टेकओवर किया, अतिशीघ्र आइसोलेशन वार्ड में तब्दील करने के आदेश