2 दिन पूर्व लखनऊ में संदिग्ध आतंकवादी शेख अली अकबर को ATS ने किया था गिरफ्तार
गाजीपुर. गाज़ीपुर के जमानिया तहसील का रहने वाला आतंकी शेख अली अकबर की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां समेत तीन करीबीयों को पुलिस और शुफिया तंत्र के अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इन तीनों लोगों को हिरासत में लेने के बाद सीधे लखनऊ ले जाया गया। जहां इनसे पूछताछ की जा रही है । गैरतलब है कि 2 दिन पूर्व लखनऊ में संदिग्ध आतंकवादी शेख अली अकबर को ATS ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से जिले में खुफिया तंत्र और पुलिस के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं।
संदिग्ध आतंकवादी शेख अली अकबर को ATS ने सर्विलांस की मदद लखनऊ से पकड़ा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अतंकी इंटरनेट के माध्यम से पाकिस्तान के कुछ लोगों के संपर्क में था और सोशल मीडिया के जरिए उन लोगों से बात भी करता था। जानकारी में यह भी सामने आया है कि वह आंतकी संगठों को अथियार की सप्लाई भी करता था। शेख अली अकबर की गिरफ्तारी होते ही गाजीपुर का खुफिया तंत्र और पुलिस के अधिकारी सक्रिय हो गए थे। इसके बाद उसके घर पर पहंचे खुफिया तंत्र के अधिकारी ने उसकी मां शाहिना से काफी देर तक पूंछताछ की थी। वहीं देर शाम शेख अली अकबर के दोस्त महबूब को भी पुलिस ने एटीएस के निर्देश पर एक दुकान से उठा लिया था और उससे भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस औऱ खुफिय तंत्र के अधिकारियों ने इस दैरान उसेक पिता महबूब से भी पूछताछ की थी। उनका कहना था कि वह नहीं जानते थे कि उनेके बेटे का संबंध शेख अली अकबर से था। वहीं दूसरी ओर शेख अली अकबर की मां का कहना था कि उन्हें नहीं पता कि उनका बेटे किन लोगों के संपर्क में था। कुछ दिन पहले जो चालीस हजार खाते में आए थे, जिसके संबंध में उसने बताया था कि वह पैसे उसकी मौसी के लड़के ने भेजे थे पूछताछ के बाद खुफिया विभाग के अधिकारी और पुलिस लौट गई। अगले दिन मंगलवार को पुलिस और एटीएस के अधिकारियों ने शेख अली अकबर की मां शाहिना और महबूब के पिता अनवर को पूछताछ के लिए हिरासत ले लिया। इसके बाद उन्हें लखनऊ ले जाया गया। जहां उनसे पूंछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि महबूब के पिता पेशे से राजमिस्त्री है।
ग्रामीणों के मुताबिक शेख अली अकबर के पिता जफर अली भारतीय सेना में नायब सूबेदार थे। करीब चार वर्ष पूर्व वह रिटायर हुए थे। एक वर्ष पूर्व गाजीपुर से गांव आते समय सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। अकबर के पिता ने दो शादियां की थी। अकबर दूसरी पत्नी शाहिना का बेटा है और वो दो भाई हैं और अकबर बड़ा है। अकबर के घर वालों और गांव में किसी को भी अकबर के आतंकी गतिविधियों में संलिप्त होने की जानकारी नहीं थी। हालाकिं करीब दो वर्ष पूर्व गांव के ही एक दूसरे समुदाय की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में वह जेल जा चुका है। जिसके बाद पीड़ित पक्ष से समझौता हो जाने पर वह जेल से बाहर आ गया था।