गाज़ियाबाद

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दबंग की ये करतूत, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

दबंग ने पहले सरेआम जलाई बाइक फिर युवक को जिंदा जलाने के लिए किया ये काम
2 min read
Ghaziabad
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दबंग की ये करतूत, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

गाजियाबाद. कविनगर थाना क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स की बाइक जलाने के साथ ही बाइक सवार युवक को भी जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है। वहीं कविनगर पुलिस पर आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली तब जाकर पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया है।

आपको बताते चलें कि गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल इलाके में दबंगई दिखाते हुए एक फैक्ट्री के कर्मचारी ने अपने ही साथी को जिंदा जलाने का प्रयास किया है। यह सारी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आश्चर्य की बात यह है कि पीड़ित द्वारा स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया गया और शिकायत भी की गई, लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़ित ने एक वकील का सहारा लेते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आप वीडियो में साफतौर पर देख सकते है कि किस तरह से बाइक जलाई जा रही है। पीड़ित गुहार लगा रहा है कि उसे बचा लिया जाए, लेकिन आरोपी दबंग पीड़ित को मारने के लिए उसके पीछे दौड़ पड़ता है।

इस पूरे मामले में पीड़ित के वकील हसमत अली ने बताया कि उसके मुवक्किल को उसी की कंपनी में कार्य करने वाले एक शख्स ने अपना वर्चस्व दिखाने के उद्देश्य से उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया था। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी। पीड़ित ने आरोपी की पुलिस से शिकायत की, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। अब उन्होंने अपने मुवक्किल का मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए न्यायालय का सहारा लिया है। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कविनगर पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Updated on:
18 Nov 2018 11:55 am
Published on:
18 Nov 2018 11:52 am
Also Read
View All
Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल