
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा यूपी का ये हाईटेक शहर, कुख्यात गैंगस्टर के शार्प शूटर को गोली मारकर पुलिस ने किया पस्त
नोएडा. यूपी में एक बाद एक एनकाउंटर कर पुलिस बदमाशों का सफाया करने में जुटी है। ताजा मामला नोएडा का है, जहां सेक्टर-14ए के पास पुलिस कंट्रोल रूम के पीछे शनि मंदिर के नजदीक बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर हुई फायरिंग में एक गोली कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी गैंग के एक शार्प शूटर के पैर में लग गई। गोली लगते ही वह वहीं पस्त हो गया। जबकि उसका एक साथी मौका मिलते फरारा हो गया। इसके बाद पुलिस ने शार्प शूटर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा हुआ एक मोबाइल फोन, एक वरना कार, एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि घायल बदमाश को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फरार बदमाश को पकड़ने के लिए कॉम्बिंग की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को थाना सेक्टर-20 पुलिस सेक्टर-14 ए के पास स्थित शनि मंदिर पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक कार संदिग्ध अवस्था में आती हुई दिखी। जब पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इसी बीच पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में लग गई। गोली लगते ही बदमाश वहींं पस्त हो गया। वहीं उसका एक साथ अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार करते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़े गए बदमाश की पहचार कुख्यात सुंदर भाटी गैंग के शॉर्प शूटर बालेश्वर के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी से लूटा हुआ एक मोबाइल फोन, एक वरना कार, एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किये हैं। फिलहाल पुलिस फरार हुए बदमाश की तलाश में जुटी है।
Published on:
18 Nov 2018, 10:59 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.