26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले में बनेगा दुनिया का सबसे अनोखा क्रिकेट स्‍टेडियम, बारिश होने पर भी नहीं रुकेगा मैच

2020 में हो सकता है पहला अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट मैच, इसी साल होगा भूमि पूजन, देश का होगा सबसे बड़ा क्रिकेट स्‍टेडियम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 18 Nov 2018, 10:32 AM IST

Cricket Stadium

यूपी के इस जिले में बनेगा दुनिया का सबसे अनोखा क्रिकेट स्‍टेडियम, बारिश होने पर भी नहीं रुकेगा मैच

गाजियाबाद। अभी बारिश होने पर क्रिकेट मैच रोक दिए जाते हैं और दर्शकों व खिलाडि़यों को इंद्र देव की कृपा पर निर्भर रहते हुए आसमान को ताकना पड़ता है। लेकिन शायद दो साल बाद ऐसा न हो। उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक ऐसे अत्‍याधुनिक क्रिकेट स्‍टेडियम के निर्माण की योजना है, जहां बारिश होने पर मैच को रोकना नहीं पड़ेगा। इतना ही नहीं यह देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्‍टेडियम होगा। दिवाली से पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने यह ऐलान किया था कि इसी साल इसका भूमि पूजन भी हो जाएगा। आइए हम आपको इस स्‍टेडियम की कुछ खासियत बताते हैं।

यह भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में बनेगा ऐसा स्टेडियम, जहां बारिश में नहीं रुकेगा मैच

बारिश में किया जा सकेगा कवर

इसी साल अप्रैल में गाजियाबाद आए आईपीएल कमिश्नर व यूपीसीए डायरेक्टर राजीव शुक्ला ने कहा था कि यह स्‍टेडि‍यम 2020 में बनकर तैयार हो जाएगा और उस साल में यहां पहला अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट मैच होगा। उन्‍होंने दावा किया था कि बारिश होने पर इसको ऊपर से कवर किया जा सकेगा। इस कारण बारिश मैच में बाधा नहीं उाल सकेगी। दुनिया में शायद ही कोई ऐसा क्रिकेट स्‍टेडियम हो, जहां बारिश होने पर कवर किया जा सके।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी के काफिले से ज्‍यादा गाड़ि‍यां हैं इस भाजपा सांसद के पास, कार की कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप

देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्‍टेडियम

यह देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्‍टेडियम होगा। यहां 75 हजार लोगों के बैठने की व्‍यवस्‍था होगी। इसके लिए 34 एकड़ जमीन भी खरीद ली गई है। अभी सबसे बड़ा स्‍टेडियम कोलकाता का ईडन गार्डन है। वहां 68 हजार दर्शकों के बैठने की व्‍यवस्‍था है। दूसरे नंबर पर रायपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम है। वहां 65 हजार दर्शक बैठ सकते हैं जबक‍ि तेलंगाना के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 60 हजार लोगों के बैठने की सुविधा है।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में मिला 'वासुदेव' का खजाना, मटके में मिली इतनी मुद्राएं कि चौंधियां गईं आखें - देखें वीडियो

ये भी होंगे खासियतें

- अत्‍याधुनिक जिम की भी होगी सुविधा

- पार्किंग में खड़ी हो सकेंगी 2510 गाड़ि‍यां

- तेज गेंदबाजों के हिसाब से बनेगी पिच

- अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर की मिलेगी क्रिकेट की कोचिंग

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग