गाज़ियाबाद

दो युवकों ने जब नाबालिग से किया गैंगरेप तो पुलिस ने कर दिया यह हाल, देखें वीडियो

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार    
2 min read
rape victim demo pic
दो युवकों ने जब नाबालिग से किया गैंगरेप तो पुलिस ने कर दिया यह हाल, देखें वीडियो

गाजियाबाद. थाना साहिबाबाद इलाके में स्टेट विक्रम एनक्लेव पप्पू कॉलोनी में एक नाबालिग से बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवक एक नाबालिग को अगवा कर एकांत स्थान पर ले गए। इसके बाद दोनों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं पीड़िता द्वारा विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा। इसके बाद पीड़िता ने आप बीती अपने परिजनों को बताई तो परिजनों के होश उड़ गए। घटना से गुस्साए परिजनों ने थाना साहिबाबाद में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है । दोनों ही आरोपी पीड़िता के ही मोहल्ले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार थाना साहिबाबाद चौकी शालीमार गार्डन के विक्रम एंकलेव में सोमवार को दो युवकों ने एक 15 वर्षीय नाबालिग युवक्ती को उस वक्त अगवा कर लिया, जब वह सोमवार को दूध लेने के लिए घर के पास दुकान पर गई थी । जब काफी देर तक किशोरी अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी । करीब चार घन्टे बाद लड़की दिल्ली के सीमा पूरी के पास रोती हुई मिली। इसके बाद रोती-बिलखती किशोरी ने परिजनों को आप बीती बताई । किशोरी ने बताया कि उसे पप्पू कलोनी गली नम्बर 4 में रहने वाले दो लड़के जबरन मारपीट कर बाइक पर बैठा कर ले गए और दोनों ने बारी-बारी से सामूहिक दुषकर्म की घटना को अंजाम दिया। जैसे ही परिजनों ने यह बात सुनी तो उनके होश उड़ गए । उन्होंने इसकी सूचना शालीमार गार्डन चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह को दी। चौकी प्रभारी ने पीड़िता के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना साहिबाबाद में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

उधर पीड़िता के परिजनों का कहना है। कि उनकी बेटी सोमवार को पास की दुकान से ही दूध लेने गई थी इसी दौरान कॉलोनी नहीं रहने वाले बाइक पर सवार दोनों युवकों ने उसे अगवा कर लिया विरोध करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की और एकांत में जाकर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले की तहरीर दे दी गई है। और पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। उधर एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि थाना साहिबाबाद में इस तरह का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है ।साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराए जाने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है ।जिसे जल्द ही गिरफ्तार के लिए जाएगा।

Published on:
22 Jan 2019 07:33 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी