गाज़ियाबाद

यूपी में पिछले 24 घंटे में दो मुठभेड, चार बदमाशों कोे पुलिस ने मारी गोली

सोमवार देर शाम ग्रेटर नोएडा और हापुड़ में हुई मुठभेड़ में चार बदमाशों को गोली लगी है।

2 min read
encounter

हापुड़। पिछले कुछ समय से प्रदेश में पुलिस और बदमाशों के बीच आए दिन मुठभेड़ हो रही है। इसी क्रम में सोमवार देर शाम हुई मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक की गोली लगने से मौत हो गई। दरअसल, गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा शहर में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश की मौत हो गई जबकि एक बदमाश फरार होने में कामयाब हुआ।

वहीं दूसरी मुठभेड़ हापुड़ जिले की है जिसमें चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इनमें से तीन बदमाश को गोली लगी है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के धौलाना रोड पर पुलिस ने एक कार को रूकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाश धौलाना की तरफ भागने लगे। तभी बदमाशों की कार दीवार से टकरा गई और बदमाश जंगल की तरफ भाग निकले।

पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें 3 बदमाशों के गोली लगी है। घायल बदमाशों समेत पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनका 1 साथी भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए बदमाशों के पास से तमंचे भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार बदमाश मोनू, टिंकल पर 15-15 हजार रूपए का ईनाम भी हैं और दोनों भाई है, पहले भी कई लूट की वारदातों में शामिल रहे है।

हापुड़ पुलिस के सीओ पवन कुमार ने बताया कि 19 दिसंबर को थाना पिलखवा क्षेत्र में एक चीनी की गाड़ी लूटी गई थी। उसके जो अभियुक्त के नाम प्रकाश में आए थे मुखबिर के द्वारा सूचना थी कि वह आज रात किसी वारदात को अंजाम देने वाले थे। इसके लिए चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक इस्टीम गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन गाड़ी में सवार बदमाशो भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग करने लगे। इस दौरान उनकी गाड़ी एक दीवार से टकरा गई। जिसके बाद बदमाश जंगल में भागने लगे। यह कुल पांच आदमी थे जिनमें से तीन को गोली लगी है। कुल चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक बदमाश फरारा हो गया।

Published on:
20 Feb 2018 12:42 pm
Also Read
View All
11 महीने दर्द सहते रहे जयंत, फिर बेटियों ने उठाया ऐसा कदम जिसने बदल दी पूरी कहानी

गाजियाबाद में मोहर्रम को लेकर सख्ती, 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नई परंपराओं पर भी रोक

गाजियाबाद गोलीकांड: पूर्व मंगेतर और होने वाली साली को गोली मारने के बाद युवक ने बनाया था वीडियो, बोला- 2 लाख के चलते टूटी थी शादी

Firing in Ghaziabad: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग; घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारी, हैरान कर देगी वारदात की वजह

Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो