गाज़ियाबाद

ढाबे पर दो गाड़ियों में सावर होकर आए बदमाश और युवकों पर ताबड़तोड़ कर दी फायरिंग

लोगों का कहना है कि यह ढाबा रात तक खुलता है। जिसकी वजह से यहां अक्सर अपराधिक तत्वों का अड्डा बना रहता है।
2 min read
car
ढाबे पर दो गाड़ियों में सावर होकर आए बदमाश और युवकों पर ताबड़तोड़ कर दी फायरिंग

गाजियाबाद। शहर के पॉश इलाके इंदिरापुरम में एक ढाबे पर कुछ लोगों ने गोलीबारी कर दी और वहां मौजूद दो युवकों पर पत्थरो और भारी चीज से हमला कर दिया। जिसमें 2 लोग घायल हो गए। घटना में घायल एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक को मामूली चोटें आई हैं।

वहीं गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों की भीड़ और गुस्से को देखते हुए भारी पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। देखते ही देखते पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई, हालांकि वारदात को अंजाम क्यों दिया गया यह भी साफ नहीं हो पाया।

दरअसल, ढाबे पर करीब सोमवार रात 11:15 बजे नितिन और इमरान नाम के दो युवकों पर हमला कर घायल कर दिया गया। चश्मदीदों की मानें तो, दो कारों में सवार होकर आए युवकों ने यहां मौजूद दो युवकों इमरान और नितिन त्यागी को होटल की दूसरी मंजिल से नीचे बुलाया और फिर कई राउंड फायरिंग की। साथ ही भारी चीज से दोनों पर हमला करके दोनों को घायल कर दिया और उसके बाद बदमाश भागने लगे। लेकिन आस-पास जमा भीड़ और होटल के कर्मचारियों ने काले रंग की स्कॉर्पियो कार को रोक लिया और ईटों से हमला कर दिया। जिसके बाद बदमाश एक ही गाड़ी में सवार होकर भाग गए।

मौके पर गुस्साए लोगों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस वारदात के पीछे के कारणों की वजह साफ नहीं है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश पास के ही गांव मकनपुर के बताए जा रहे हैं और जिन युवकों के गोली लगी है वह भी मकनपुर के रहने वाले हैं इसीलिए आशंका व्यक्त की जा रही है कि पुरानी रंजिश के चलते हुए इस घटना को अंजाम दिया गया पुलिस ने मौके से खाली खोखे भी बरामद किए हैं ।

मौके पर देरी से पहुंची पुलिस की वजह से भी लोगों में काफी गुस्सा था। वहीं लोगों का कहना है कि यह ढाबा रात तक खुलता है। जिसकी वजह से यहां अक्सर अपराधिक तत्वों का अड्डा बना रहता है। जो आसपास के लोगों के लिए भी खतरे की बात है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इस घटना की असली वजह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है। एतिहात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Published on:
14 Aug 2018 02:00 pm
Also Read
View All
अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल

20 रुपए के विवाद में युवक की हत्या, अगले दिन पुलिस से भिड़ा आरोपी; गाजियाबाद में पैर में लगी गोली

UP में ताबड़तोड़ मुठभेड़: पुलिस की गोली से 3 बदमाश घायल, गाजियाबाद और फिरोजाबाद में एक्शन

’15 अगस्त को खुले रहेंगे गाजियाबाद के सभी स्कूल!’ DM का सख्त आदेश, गैरहाजिर रहने पर होगी कार्रवाई