27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित भूरा फरारी मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनील राठी की पेशी

सुनील राठी के इशारे पर यहां अमित भूरा फरारी मामले को लेकर अपराध की दुनिया के दिग्गज यहां आए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 14 Aug 2018, 1:20 PM IST

sunil rathi

मुन्‍ना बजरंगी हत्‍याकांड: जेल में सुनील राठी को मिले दुश्‍मन, इस डॉन के शार्प शूटर से है खतरा

बागपत। बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के बाद जिले में कब क्या आपराधिक घटना हो जाए यह कहा नहीं जा सकता है। इसी के चलते सुनील राठी के इशारे पर यहां अमित भूरा फरारी मामले को लेकर अपराध की दुनिया के दिग्गज यहां आए। जिसको लेकर स्थानिय पुलिस ने कचहेरी को छावनी में तबदील कर दिया गया। पूरे दिन यहां पुलिस मुस्तैद रही, लेकिन अपराध की दुनिया में बड़ा बनकर उभरे सुनील राठी की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से की गई।

यह भी पढ़ें : मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, जांच में इन पांच अधिकारियों के नाम आए सामने

गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर के सरनावली गांव के रहने वाले अमित उर्फ भूरा बागपत में उस समय फरार हो गया था, जब देहरादुन पुलिस भूरा को लेकर बागपत पहुंची थी। दिल्ली यमुनौत्री मार्ग पर ज्योति कांन्वेट हाईस्कूल के पास स्कॉर्पियों सवार बदमाशों में पुलिस के ऊपर मिर्ची स्प्रे कर अमित भूरा को छुड़ा लिया और दो AK 47 व एक कारर्बाइन लूट कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : मुन्ना बजरंगी हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस ने बनाई बड़ी रणनीति

जांच में सामने आया कि सुनील राठी के इशारे पर अमित भूरा की फरारी की गई। जिसके बाद इस मामले में 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस फरारी में सुनील राठी की मां राजबाला के साथ दिल्ली के पूर्व विधायक रामवीर शौकीन भी शामिल थे। जिसका मुकदमा अदालत में विचाराधीन है।

यह भी पढ़ें : हत्याकांड के समय मुन्ना बजरंगी के साथ मौजूद रहने वाला कैदी आया सामने, बताई पूरी कहानी

आरोपित पक्ष के वकील सोहनवीर ने बताया कि बागपत जेल से पुलिस विधायक रामवीर शौकीन व अरविंद को पेशी पर अदालत लेकर पहुंची, जबकि फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से ही सुनील राठी की पेशी वीडियो कांफ्रेसिंग से हुई। जबकि इस केस से जुड़े कई और आरोपी पेशी पर नहीं पहुंचे। इस दौरान बागपत कचहेरी छावनी में तबदील रही और शाम तक लोग सुरक्षा को लेकर एक दूसरे से पूछते रहे कि इतनी पुलिस क्यों है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग